करवा चौथ का व्रत आने वाला है। इसे देश भर में विवाहित महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत करके मनाया जाता है। वो अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत करती हैं। इसकी धूम ना केवल आम लोगों के बीच बल्कि बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में भी खूब देखने के लिए मिलती है। ऐसे में हर साल की तरह ही इस बार भी बॉलीवुड के कुछ नए कपल्स पहली बार करवा चौथ मनाने वाले हैं। इंडस्ट्री में कई हसीनाएं हैं, जिनकी इस साल 2023 में शादी हुई है। वो अपने पहले करवा चौथ के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। इस लिस्ट में परिणीति चोपड़ा से लेकर कियारा आडवाणी समेत बॉलीवुड की 6 एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं।

परिणीति चोपड़ा

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने तो हाल ही में आप नेता राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लिए हैं। कपल ने 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर शादी की थी। ऐसे में इस साल एक्ट्रेस का पहला करवा चौथ है, जब वो राघव के लिए निर्जला व्रत करेंगी।

हंसिका मोटवानी

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में काम कर चुकीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के मुंडोटा फोर्ट एंड पैलेस में लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड-बिजनेसमैन सोहेल खतुरिया संग शादी की थी। ऐसे में शादी के बाद एक्ट्रेस का पति के साथ पहला करवा चौथ है।

स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद संग 2023 की शुरुआत में 6 जनवरी को शादी कर ली थी। दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद उन्होंने हल्दी, मेहंदी और संगीत सहित कई फंक्शन होस्ट किए थे। इनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। एक्ट्रेस को काफी ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा था। हाल ही में वो मां भी बनी हैं। ऐसे में इस साल वो भी पहली बार करवा चौथ मनाते हुए नजर आने वाली हैं।

अथिया शेट्टी

सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने इस साल केएल राहुल के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया था। ऐसे में अब शादी के बाद एक्ट्रेस का पहला करवा चौथ है।

कियारा आडवाणी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इस साल पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए निर्जला व्रत करने वाली हैं। वो पति के लिए पहली बार करवा चौथ का व्रत करेंगी। सिद्धार्थ और कियारा ने इस साल फरवरी महीने में सात फेरे लिए थे। इनके बीच नजदीकियां फिल्म ‘शेरशाह’ के बीच आई थीं।

शिवालिका ओबेरॉय

‘खुदा हाफिज’ फेम एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने इस साल जाने-माने निर्माता कुमार मंगत के बेटे अभिषेक पाठक से शादी की। ऐसे में अब शिवालिका का पहला करवा चौथ व्रत है, जब वो निर्जला व्रत करने वाली हैं।