बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) यंग लड़कियो के क्रश हैं। उनकी दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है और एक्टर की एक झलक पाने की फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपनी क्यूटनेस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। ऐसे में अब वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। यूं तो उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं मगर इस बार वो अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसकी वजह से उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई है।
कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जिसकी वजह से वो हैडलाइन्स में आ ही जाते हैं। सारा अली खान के साथ कार्तिक आर्यन के अफेयर की खूब खबरें रही हैं। वो बात अलग है कि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया। इंडस्ट्री में इनके रिश्ते की काफी चर्चा रही है। फिलहाल, अब दोनों अलग हैं। इसी बीच अब कार्तिक आर्यन की लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस को उनकी शादी के लिए एक्साइटेड कर दिया है।
दरअसल, एक्टर की ओर से इंस्टाग्राम पर अपनी दो फोटोज शेयर की गई है। इन तस्वीरों में कार्तिक आर्यन को ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘शादी रेडी!’ इस पोस्ट के बाद एक्टर की शादी के कयास लगाए जाने लगे हैं। उनकी तमाम लेडी फैंस का दिल टूट गया है और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन
अगर इस पर लोगों के रिएक्शन की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘कब और कहां है शादी!’ दूसरी लेडी फैन ने लिखा, ‘मेरी मांग भर दो कार्तिक जी।’ तीसरे ने लिखा, ‘मैं आपके लिए पहले से ही तैयार हूं।’ चौथे ने लिखा, ‘किसकी शादी है?’ इसी तरह से लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
कार्तिक आर्यन का वर्कफ्रंट
बहरहाल, अगर कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो ‘भूल भुलैया’ के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो ‘चंदू चैंपियन’, ‘आशिकी 3’ और ‘कैप्टन इंडिया’ जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं, जिसकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि एक्टर को आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में देखा गया था। इसमें वो कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया था।