बॉलीवुड एक्टर करिश्मा कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। करिश्मा ने 29 सितंबर 2003 को संजय कपूर से अचानक शादी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया था। हालांकि करिश्मा कपूर ने अचानक संजय कपूर से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद करिश्मा कपूर ने संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह प्रेग्नेंसी में भी विज्ञापन शूट कर रही थीं।
‘पिंकविला’ से बात करते हुए करिश्मा कपूर ने बताया था, ‘अब फिल्म इंडस्ट्री काफी बदल गई है। मेरे समय पर चीजें काफी अलग होती थीं। एक्ट्रेस के शादी करने का मतलब होता था कि उसका करियर खत्म। मेरे साथ भी कुछ-कुछ ऐसा ही हुआ था, लेकिन वो मैंने चुना था। यहां तक कई लोगों ने मुझे शादी नहीं करने की भी सलाह दी थी। जबकि मेरी बहन करीना कपूर इसका उदाहरण हैं कि लोग समझते हैं कि एक्ट्रेस की भी पर्सनल लाइफ होती है।’
करीना के बारे में क्या बोलीं करिश्मा कपूर: करिश्मा कपूर आगे कहती हैं, ‘अब तो लोग यहां तक कि सोशल मीडिया पर चीजें शेयर करते हैं। कई एक्ट्रेस भी अपनी तस्वीरें आराम से इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। जब मैं प्रेग्नेंट थी तो एक विज्ञापन का शूट कर रही थी, लेकिन तब सोशल मीडिया नहीं था इसलिए मैंने तस्वीरें भी शेयर नहीं की थीं। तैमूर अली खान तो इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। बहुत कम समय में लोग उसके बारे में जानने लगे हैं। करीना और मैं तो कई चीजें शेयर करते हैं। जैसे कोई भी दो बहनें करती हैं।’
पति पर लगाए थे गंभीर आरोप: करिश्मा कपूर ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। करिश्मा कपूर ने बताया था, ‘हनीमून की रात संजय के दोस्तों ने उनकी बोली तक लगाई थी। मुझसे शादी करने के बाद भी संजय कपूर के अपनी पहली पत्नी से शारीरिक संबंध थे। संजय कई बार मुझे अपने मां से पिटवाता भी था। एक बार उनकी मां ने मुझे उनके सामने मारा और उसके साथ एक तरफ पक्षपात भी करती थीं। संजय कपूर ने मुझसे शादी सिर्फ लाइमलाइट में आने के लिए की थी।’