टीवी की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना इन दिनों खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं। अभिनेत्री जल्द ही बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ शादी करने वाली हैं। उनकी इस शादी की रस्मे भी शुरू हो चुकी हैं। वहीं हाल ही में उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई थी और उन्होंने अपने हाथों पर वरुण बंगेरा के नाम की मेहंदी भी लगवाई थी। इसी मेहंदी सेरेमनी की कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इस फंक्शन के फोटोज और वीडियोज खुद करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए हैं। उनमे से एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा तन्ना अपने होने वाले पति के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। साथ ही अभिनेत्री को अपने दोस्तों के संग भी जमकर ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है।

अभिनेत्री द्वारा शेयर किए इस वीडियो में उनके मेहंदी फंक्शन और वरुण बंगेरा के साथ डांस तक की सभी झलक देख सकते हैं। वीडियो में पहले करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा हाथों में हाथ लिए एंट्री करते हैं।

इस मेहंदी फंक्शन में करिश्मा येलो कलर के लहंगे में और उनके होने वाले पति वरुण रेड कलर के कुर्ते, पजामे में नजर आ रहे हैं। वहीं जैसे ही अभिनेत्री डांस करने लगती हैं, उनके बॉयफ्रेंड उन्हें देखते ही रह जाते हैं और बाद में वो खुद भी उनके साथ जमकर डांस करने लगते हैं।

करिश्मा तन्ना की इस मेहंदी सरेमनी में कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस भी शामिल हुए थे और उन्होंने भी अपने डांस से फंक्शन में रंग जमा दिया था। करिश्मा तन्ना के इस वीडियो को देख उनके फैन्स भी जमकर उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनके एक फैन ने कमेंट में लिखा है ‘बहुत ही ब्युटीफूल’। वहीं उनके इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं।

गौरतलब है करिश्मा तन्ना ने 1 जनवरी को वरुण बंगेरा के साथ अपने इस रिश्ते को ऑफिशियल किया था। उन्होंने फैन्स को इस बारे में इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए बताया था। करिश्मा ने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था ‘धन्यवाद 2021. 2022 के लिए उत्साहित। आप सभी को नया साल मुबारक’।