Karishma Kapoor Relation With Ex Husband Sanjay Kapoor: 90 के दशक की बेहतरीन अदाकारा करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) आज भले ही पर्दे से दूर हैं मगर उन्हें अक्सर इवेंट्स और पार्टी में देखा जाता है। उनकी एक झलक पाने का फैंस आज भी बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी और गोविंदा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री किसी से छुपी नहीं है। फिल्मों के साथ-साथ वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी चर्चा में रही हैं। पति संजय कपूर (Karishma Kapoor Ex Husband Sanjay Kapoor) के साथ अलग होना और विवाद जगजाहिर है। ऐसे में अब एक्ट्रेस को एक्स हसबैंड के साथ स्पॉट किया गया है। इसके बाद वो एक बार फिर से उनके साथ रिश्ते को लेकर हैडलाइन्स में आ गई हैं।
दरअसल, करिश्मा कपूर को बीते रात संजय कपूर के साथ स्पॉट किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों लंच के लिए गए थे। ऐसे में इनके रिलेशन को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि भले ही उन्हें अलग हुए सालों हो गए हैं मगर कपल आज भी दोस्त है। इनके बीच अब पति-पत्नी का रिश्ता भले ना हो मगर दोस्ती का रिश्ता बरकरार है। वीडियो के सामने आते ही लोग इनके रिलेशन पर खूब कमेंट्स करने लगे हैं।
अगर इस पर लोगों के रिएक्शन के बारे में बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘जब म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग से अलग होना होता है तो तलाक लेते ही क्यों हैं?’ दूसरे ने लिखा, ‘बॉलीवुड में नया ट्रेंड शुरू हो गया है पहले तलाक दो फिर दोस्त बन जाओ।’ तीसरे ने लिखा, ‘करिश्मा कपूर बहुत अच्छी हैं। इस आदमी को शर्म आनी चाहिए। अब आया… बच्चे बड़े होने के बाद में? जब बच्चों को पालने का वक्त था तो ये आदमी अपनी जिंदगी के मजे ले रहा था? इस आदमी को बच्चों की फिकर ही नहीं थी? जाहिल इंसान।’ इसी तरह से लोग इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।
एक्स हसबैंड ने कर दिया था सौदा!
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने दो बार दिल टूटने के बाद बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। इनकी शादी साल 2003 में हुई थी। ये वही संजय हैं, जिन्हें लेकर खबरें आई थीं कि उन्होंने एक्ट्रेस का शादी की पहली रात को ही दोस्त के साथ सौदा कर दिया था। इसका खुलासा करिश्मा ने खुद एक इंटरव्यू में किया था। उन्होंने दूसरे शख्स के साथ उन्हें सोने के लिए मजबूर कर दिया था। हालांकि, बाद में इनके इस शादी से दो बच्चे समायरा और कियान हुए। इसके बाद शादी के 13 साल बाद इनका तलाक हो गया था। इस दौरान उन्होंने संजय कपूर पर गंभीर आरोप लगाए थे।
संजय कपूर ने कर ली दूसरी शादी
करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से दूसरी शादी कर ली थी। प्रिया पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं वो बिजनेस वूमेन भी हैं। उनके कई सारे शहरों में फैशन बुटीक भी हैं। दोनों ने शादी से पहले 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और 2017 में शादी की थी। इनका एक बच्चा भी है।