Ranveer Singh: बॉलीवुड की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक्टर रणवीर सिंह के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। जिस गाने पर वह रणवीर के साथ डांस कर रही हैं वह गाना उन्हीं की फिल्म राजा बाबू का है। गाना है सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे। फिल्म में वह गोविंदा के साथ इस गाने पर जोरदार डांस किया था। जन्मदिन के मौके पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग उनको जन्मदिन की बाधाई के साथ-साथ उनके डांस की काफी प्रशंसा कर रहे हैं। इस वीडियो को फिल्मीस्तान 123 नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है-‘बर्थडे स्पेशल! जब बर्थडे गर्ल करिश्मा कपूर रणवीर सिंह से मिलीं। बाकी सब इतिहास है।’

https://www.instagram.com/p/BzICPlYBRGU/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

वीडियो में करिश्मा कपूर ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर सिंह मैरून कलर और राउंड हैट में एक सोफे पर बैठे हैं। दोनों गाने में बैठे-बैठे ही डांस कर रहे हैं। ठीक उनके बगल में एक रेडियो रखा है जिसमें उनका गाना बज रहा है। वीडियो में दोनों को काफी मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। दोनों काफी कूल तरीके से एक-दूसरे को मैच करते हुए डांस करते हैं। डांस के आखिरी में दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। बता दें करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1991 आई फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से की थी। इसके बाद करिश्मा  ने फिल्म ‘राजा बाबू’ , ‘कुली नंबर वन’ , ‘बीवी नंबर वन’ जैसी शानदार फिल्मेंं दी हैं। वहीं रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में वह कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)