बॉलीवुड में ‘फैट टु स्लिम’ की कहानी अब पुरानी हो चुकी है। अर्जुन कपूर हों या सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर हों या परिणिती चोपड़ा सभी ने कई किलो वजन घटाया है। अब रिजल्ट सबके सामने है। लेकिन बॉलीवुड की पहली हॉटनेस डीवा हैं करीना कपूर जिन्होंने ‘साइज जीरो’ इंट्रोड्यूस किया। करीना कपूर जिन्हें बेबो के नाम से भी जानते हैं लाखों लोगों के लिए एक इंसपिरेशन हैं जो वजन कम करना चाहते हैं। पहले अच्छी खासी करीना का पहला स्लिम अवतार 2007 में देखने को मिला जब उन्हें फिल्म कमबख्त इश्क में एक बिकनी सीन करने को मिला। इस सीन के लिए करीना ने 6-8 महीने में इतना वजन कर लिया कि सभी देखकर हैरान रह गए। ये सब हुआ उनके लव फॉर योग और न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर की वजह से। हाल ही रुजुता ने करीना की फिटनेस के कई सीक्रेट्स शेयर किए हैं।
उन्होंने बताया कि करीना एक दम से इतनी फिट नहीं हुईं। इसके पीछे 4-5 साल से चली आ रही उनकी मेहनत थी। वह बैलेंस्ड डाइट लेती थीं और अपना खयाल रखती थीं। यही वजह रही कि वो वजन कम करने में सफल रहीं। करीना ने योग के लिए अपने प्यार का जिक्र 2014 में किया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो कई सालों से योग कर रही हैं। उन्होंने बताया, मैंने रुजुता के कहने पर अय्यंगर योग करना शुरू किया। उन्होंने बताया कि वो हर दिन 40-45 मिनट योग करती हैं।
करीना ने बताया कि वो स्ट्रिक्ट डाइट जरूर फॉलो करती हैं। लेकिन अपने पंसद खा खाना नहीं छोड़ती। वो बताती हैं कि उन्हें चावल बहुत पंसद हैं। उनके डिनर टेबल पर चावल हमेशा रहता है। वो कहती हैं कि पहले लोग जिस तरह का खाना खाया करते थे वो बेहद हेल्दी होता था। हर एक चीज में कुछ खूबियां होती थीं। जो हमें अंदर से खुश करती थीं। सैफ और मैंने हमेशा घर से यही सीखा है।
जंक फूड को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, पहले मुझे जंक फूड खाने की इच्छा रहती थी। लेकिन अब वो सब क्रेविंग्स भी नहीं होतीं। मैं शाम 6 या 7 बजे के समय कुछ भी फालतू नहीं खाती। मैं भारतीय खाना ज्यादा पंसद करती हूं। ना कि वो जो बाहर से आकर हमारी आदतें खराब कर रहा है।
बता दें कि करीना अब पूरी तरह वेजिटेरियन हैं। अपने दिन की शुरुआत के बारे में उन्होंने बताया, मैं सुबह उठकर केले खाती हूं। यह मुझे एनर्जी देते हैं और पेट भर जाता है। लंच में मुझे दाल-चावल पसंद हैं। करीना ने बताया के ब्रेकफास्ट के लिए भी उन्हें देसी खाना ही पसंद आता है। फिलहाल करीना प्रेग्नेंट हैं। इस वजह से उनका डाइट में बदलाव आ रहे हैं। लेकिन उनकी हेल्दी लाइफ स्टाइल उन्हें फिट रखने में हमेशा मदद करती है।