दिवाली सेलिब्रेशन का खुमार देशभर में देखने के लिए मिल रहा है। लोग इस त्यौहार को सेलिब्रेट करने के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। इसकी जबरदस्त धूम आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी देखने के लिए मिल रही है। बी-टाउन में प्री-दिवाली सेलिब्रेशन किया गया, जिसमें कई सितारों ने ग्लैमर का तड़का लगाया है। इसी बीच अब करीना कपूर ने दिवाली सेलिब्रेशन की तैयारियों की झलक दिखाई है। उन्होंने दोनों बेटों और पति के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें उनके छोटे लाडले बेटे ने दिवाली के होली में बदल दिया। इस पर सैफ अली खान का भी कमाल का रिएक्शन देखने के लिए मिलता है।

दरअसल, करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर घर की साज-सज्जा की झलक शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस बेटे जेह और तैमूर के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, सैफ अली खान सब कुछ देखकर शॉकिंग रिएक्शन दे रहे हैं। फोटो में देख सकते हैं कि बॉलीवुड की ‘बेबो’ ने घर को सजाने के लिए रंगोली बनाई है और इस रंगोली को बनाने में मदद छोटे बेटे जेह कर रहे हैं। वो इसे खराब कर रहे हैं, जिसके बाद उनकी दिवाली होली में बदल जाती है। अब इस पोस्ट को शेयर करने के साथ ही करीना ने लिखा, ‘अय्यो…जब फैमिली के साथ रंगोली बनाने का फैसला करें या फिर होली खलेने का…. पता नहीं क्यो हा रहा है। त्यौहार शुरू हो गया है। सभी को ढेर सारा प्यार और खुशियां।’ इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग इस पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं।

फोटो में ऐसा था सैफ अली खान का रिएक्शन

लोगों के रिएक्शन से पहले आपको फोटो में सैफ अली खान के रिएक्शन के बारे में बताते हैं। वो इसमें हाथ को हवा में फैलाए हुए नजर आ रहे हैं और कैमरे की ओर देख रहे हैं। इसमें उनके एक्सप्रेशन देखने ही लायक हैं। अब अगर इस पर लोगों की प्रतिक्रिया की बात की जाए तो एक ने लिखा, ‘हर बच्चा ऐसे ही करता है।’ दूसरे ने लिखा, ‘मेरी बेटी ने भी दिवाली को होली में बदल दिया।’ तीसरे ने लिखा, ‘तैमूर ने सबसे अच्छी रंगोली बनाई है। उसको बेस्ट रंगोली का अवॉर्ड मिलना चाहिए।’ चौथे ने लिखा, ‘दिवाली है कि होली है जी।’ इसी तरह से लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

बहरहाल, अगर करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो आखिरी बार एक्ट्रेस ‘जाने जाना’ में देखा गया था। इसमें वो विजय वर्मा के साथ लीड रोल में नजर आई थीं। इसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छा खासा रिस्पांस मिला था।