साल 2022 में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह का एक मैगजीन के लिए कराया गया फोटोशूट काफी वायरल हुआ था। जिसमें वह कालीन पर पोज दे रहे थे। अब करीना कपूर के फोटोशूट की तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह कालीन पर लेटकर पोज देती नजर आ रही हैं। हालांकि रणवीर का फोटोशूट बहुत बोल्ड था और उसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था। करीना की तस्वीरों में ऐसा कुछ भी नहीं है, यहां सिर्फ मैगजीन का नाम डर्टी है। लेकिन रणवीर और करीना के फोटोशूट में जो चीज कॉमन है वो है कालीन।

करीना कपूर का ये फोटोशूट डर्टी मैगजीन के लिए कराया गया है। जिसमें वह अलग-अलग लुक में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में करीना रेड कलर की हाई स्लिट ड्रेस में कालीन पर लेटी नजर आ रही हैं। करीना का लुक इस तस्वीर में काफी बोल्ड है। डर्टी पिक्चर्स ने करीना को टैग करते हुए लिखा है, “कुछ ऐसा है जो बेबो को पसंदीदा और डर्टी का पहला बॉलीवुड कवर स्टार बनाता है। वह आकर्षक है….” ये मैगजीन के लिए करीना की तीसरी कवर फोटो है।

दूसरी तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है। इसमें करीना के चेहरे का क्लोजअप लिया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, “करीना कपूर खान एक एक्ट्रेस हैं, बेबो एक इमोशन है।” इसके साथ लिखा है कि ये डिजिटल कवर की दूसरी तस्वीर है, जिसके लिए करीना को फीचर किया गया है।

तीसरी तस्वीर में करीना काउच पर पोज दे रही हैं। इसमें उन्होंने स्किन कलर की शिमरी ड्रेस पहनी है। जिसमें वह बेहद बोल्ड और हॉट लग रही हैं। कैप्शन में लिखा है, “बेबो से किसी का मन नहीं भर सकता। पॉप कल्चर भी… वह लोगों की फेवरेट है, आप हमेशा उसके प्रति आकर्षित रहेंगे। डिजिटल कवर 1 जिसमें करीना कपूर खान हैं।”

आपको बता दें कि इससे पहले करीना कपूर मसाबा गुप्ता के ब्राइडल कलेक्शन के लिए किए गए फोटशूट में नजर आई थीं। करीना इंडियन स्वैग वाली ब्राइड के लुक में थीं। करीना के उस लुक को यूजर्स ने काफी पसंद किया था।