बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी, 2018 में हो गया था। उन्हें बाथरूम में मृत पाया गया था। उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई थी। ऐसे में एक्ट्रेस के निधन के पांच साल बाद पति बोनी कपूर ने बीते दिनों ही खुलासा किया कि वो अक्सर कड़ी डाइट को फॉलो करती थीं। इसके चलते उन्हें बीपी की समस्या थी और वो इसकी वजह से कई बार बेहोश भी हो गई थीं हालांकि, इस तरह की डाइट को फॉलो करना और बेहोश या बीमार होने एक्ट्रेसेस को लेकर कोई नई बात नहीं है। इससे पहले बॉलीवुड की ऐसा कई अभिनेत्रियां रही हैं, जो स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो कर चुकी हैं। इसमें करीना कपूर से लेकर कैटरीना तक के नाम शामिल हैं। चलिए बताते हैं उन हीरोइनों के बारे में…
करीना कपूर
इस लिस्ट की शुरुआत करीना कपूर से करते हैं। एक्ट्रेस को फिल्म ‘टशन’ के जरिए जब पहली बार बिकिनी लुक में देखा गया था तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गई थीं। उनके गजब के फिगर ने सभी को हैरान कर दिया था। फिल्म भले ही फ्लॉप रही लेकिन इससे एक्ट्रेस का ‘जीरो साइज फिगर’ काफी पॉपुलर हो गया लेकिन इस बात को बहुत कम ही लोग जानते हैं कि इसमें बिकिनी शॉट के लिए एक्ट्रेस स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो किया था। खाना-पीना छोड़ने की वजह से वो इसके सेट पर बेहोश होकर गिर पड़ी थीं। रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि उन्होंने इसके लिए शूट से कुछ दिनों पहले ही खाना पीना छोड़ दिया था।
मिष्टी मुखर्जी
एक्ट्रेस मिष्टी मुखर्जी ने बॉलीवुड में ‘लाइफ की तो लग गई’ से साल 2012 में डेब्यू किया था। वो भी स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो करती थीं और ये फॉलो करना उनके लिए भारी पड़ गया। तेलुगू से लेकर बंगाली तक में काम करने वाली एक्ट्रेस ने 2020 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसकी वजह थी किडनी फेलियर। उनके निधन को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि कीटो डाइट की वजह से बैंगलोर में उनकी किडनी फेल हो गई।
निया शर्मा
टीवी सीरियल ‘जमाई राजा’ फेम एक्ट्रेस निया शर्मा अपने फिगर और लुक्स की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। ‘फूंक ले’ गाने में उनके टोन्ड फिगर काफी सुर्खियों बटोरी थी। इसे लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास गाने की तैयारी के लिए केवल 7 दिन थे और उन्हें इसमें बेस्ट लगना था। इसके लिए उन्होंने केवल डाइट नहीं किया बल्कि खाना भी छोड़ दिया था। वो भूखे रहकर वर्कआउट और साइकिलिंग करती थीं। 3 घंटे तक तो वो रिहर्सल करती थीं। इस दौरान तो वो कई बार बेहोश भी हो जाती थीं।
कैटरीना कैफ
आपको बता दें कि फिल्म ‘तीस मार खान’ में कैटरीना कैफ का एक डांस नंबर था ‘शीला की जवानी’। इसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसमें एक्ट्रेस का फिगर काफी चर्चा में रहा था। उन्होंने अपने लटके-झटकों से सभी को घायल कर दिया था। इसके लिए उन्होंने 6 महीने मेहनत की थी। फिल्म के डायरेक्टर ने बताया था कि वो शूट के बाद रात में अलग से वर्कआउट करती थीं। उन्होंने डाइट में शुगर और नमक तक लेना बंद कर दिया था। शरीर थक जाने तक वर्कआउट चलता रहता था। यहां तक कि एक्ट्रेस ने पानी तक पीना कम कर दिया था।
रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान एक्ट्रेस को पेट दर्द से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ा था। उन्हें डॉक्टर को दिखाना पड़ा था। एक सीक्वेंस के दौरान तो वो बेहोश होकर गिर भी पड़ी थीं और डॉक्टर को बुलाना पड़ गया था।