करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर सबसे ज्यादा फेमस स्टार किड हैं। उन्होंने बचपन में ही खूब सुर्खियां बटोरी है। पैपराजी उन्हें क्लिक करने के लिए इंतजार करते हैं। हर कोई चाहता है कि तैमूर बड़े होकर हीरो बनें, लेकिन कपूर खानदान और पटौदी खानदान की तरह तैमूर एक्टिंग लाइन में नहीं आएंगे। उनका अलग सपना है। वह एक स्पोर्ट्स पर्सन बनना चाहते हैं और इसके साथ ही उनकी संगीत में भी रुचि है।
हाल ही में दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने अपने बेटे के ड्रीम के बारे में बताया है। फिल्म कंपैनियन के साथ बातचीत करते हुए सैफ ने कहा कि तैमूर बड़े होकर लीड गिटारिस्ट और फुटबॉल प्लेयर बनना चाहते हैं। इसी इंटरव्यू में करीना ने बताया कि तैमूर Lionel Messi बनना चाहते हैं।
तैमूर, स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ कराटे क्लास भी जाते हैं। तैमूर के छोटे भाई जेह भी पैपराजी के फेवरेट हैं। उन्हें भी अक्सर कैमरे में कैद किया जाता है। पहले तैमूर पैपराजी के साथ घुलते मिलते थे और अब जेह भी इस चीज में माहिर हो गए हैं। करीना और सैफ अली के दोनों बच्चे कपल के फैंस को खूब पसंद आते हैं।
सैफ अली खान और करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ साल 2023 की बहुचर्चित फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 600 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं करीना कपूर को हंसल मेहता की The Buckingham Murders में देखा गया था। इसके अलावा करीना ने ‘जाने जान’ के साथ ओटीटी डेब्यू भी कर लिया है।
सैफ अली खान अब जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवारा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर, प्रकाश राज और श्रीकांत भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। करीना अब ‘द क्रू’ में दिखेंगी, इसमें कृति सेनन और तब्बू भी हैं। एक्ट्रेस के पास रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ भी है, जो 15 अगस्त, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।