भोजपुरी सॉन्ग की दीवानगी लोगों के बीच लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार अपने नए गानों से लोगों का क्रेज बढ़ाने का काम करते नजर आते हैं। इस बीच नीलम गिरी का नया गाना चर्चा में आ गया है, जिसमें उनके साथ अरविंद अकेला कल्लू नजर आए हैं। बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद से ही एक्ट्रेस नीलम गिरी चर्चा में बनी हुई हैं। टीवी लवर्स भी उनके म्यूजिक वीडियो में खासा रुचि दिखा रहे हैं। सलमान खान के शो से एलिमिनेट होने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में भी बढ़ोतरी हुई है।

नीलम गिरी के हालिया रिलीज गाने का नाम करधन चमके है, जो यूट्यूब पर बीते दिन रिलीज हुआ है। भोजपुरी गाने सुनने के शौकीन जानते हैं कि नीलम के डांस मूव्स हमेशा परफेक्ट होते हैं और इस बार भी उन्होंने लेटेस्ट सॉन्ग में जबरदस्त डांस किया है। गाने की धुन पर फैंस झूमने के लिए मजबूर हो रहे हैं। खासतौर पर इसके बोल भी लोगों को खासा पसंद आ रहे हैं। अगर आपने अभी तक इस सॉन्ग को यूट्यूब पर नहीं देखा है, तो तुरंत इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।

भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग सुनने वाले दर्शकों ने इसके कमेंट सेक्शन में खूब रिएक्ट भी किया है। इतना ही नहीं, यूजर्स इस पर लाइक्स की बारिश कर रहे हैं। खासतौर पर नीलम और अरविंद की जोड़ी पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं, क्योंकि दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी की जितनी तारफी की जाए वो कम ही है।

गाने की वीडियो के बारे में विस्तार से बात करें, तो इसकी शुरुआत में ही नीलम गिरी पीली साड़ी में नजर आती हैं और अरविंद कल्लू की ओर इशारा करके उन्हें बुलाती हैं। इसके बाद देखते ही देखते शुरू होता है दोनों का जबरदस्त डांस। गाने के बारे में बता दें कि इसे अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। इस गाने को सुनने के बाद फैंस इसके ऊपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और नीलम-कल्लू की जोड़ी को पसंद कर रहे हैं।

नीलम गिरी के फैंस जानते हैं कि हाल ही में वह बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार से बाहर हुई थी। इस शो में उनका खूब जिक्र हुआ, लेकिन फिनाले से पहले ही रियलिटी शो के साथ उनका सफर समाप्त हो गया।