Happy Birthday Karan Johar: बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर करण जौहर 25 मई को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी के साथ उन्हें बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर 25 साल भी पूरे हो चुके हैं। धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर आज इस फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ की जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं है।

आज हम उनके जीवन के बारे में कुछ बताने जा रहे हैं। एक वक्त था जब करण जौहर का नाम अमेरिकन-नेपाली फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग के साथ जुड़ा था।

साल 2019 में करण जौहर के साथ प्रबल गुरुंग ने एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें करण उनके गले में बाहें डाले दिख रहे थे। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था,”प्यार किया तो डरना क्या,हैप्पी बर्थडे केजो।” इस पोस्ट के बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें फैलने लगी। हालांकि प्रबल गुरुंग ने इसे महज अफवाह बताते हुए कहा था कि वह करण के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं।

दिल टूटने पर वरुण धवन ने दिया था साथ

करण जौहर अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में फिल्मी सितारों की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सवाल करते हैं। लेकिन पिछले सीजन के एक एपिसोड में उन्होंने खुद की लाइफ के बारे में बात की थी। दरअसल करण अपने एक एपिसोड में बेवफाई को लेकर सवाल कर रहे थे। जिसपर वरुण धवन ने उन्हीं से पूछ लिया कि वह इतनी बात कर रहे हैं। इसपर करण ने कहा कि वह ह्यूमनन बिहेवियर जानना चाहते हैं, इसलिए ऐसा सवाल कर रहे हैं। इसके बाद करण ने खुलकर कहा कि जब उनका दिल टूटा था तो वरुण ने उनका साथ दिया था।

करण ने कहा था एक वक्त था जब उनका दिल टूट गया था। लेकिन उस वक्त वरुण धवन ने उन्हें संभाला। दरअसल वरुण ने करण के सवालों के बीच उन्हें घेर लिया था। वरुण ने करण से पूछा था कि क्या कभी उन्हें किसी ने रिलेशनशिप में चीट किया है। इस सवाल पर करण ने कहा उनका ब्रेकअप हो गया था और वरुण धवन ने उस वक्त उनका बहुत साथ दिया था।