साउथ सिनेमा से सामंथा रुथ प्रभु के पिता के निधन के बाद अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है कि कन्नड़ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस का निधन हो गया है। अभी लोग इंडस्ट्री के लोग एक गम से उबर पाते की दूसरी बुरी खबर से सनसनी मच गई है। इसकी वजह है कि अभिनेत्री को उनके हैदराबाद स्थित फ्लैट में मृत पाया गया है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शोभिता शिवन्ना हैं। उन्होंने शादी के बाद से एक्टिंग से दूरियां बना ली थी। वो 30 साल की थीं और उनके घर में उनका शव छत से लटका हुआ पाया गया। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद पुलिस अभिनेत्री के घर पहुची तो वहां बॉडी को लटका पाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

शोभिता शिव के मौत की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन, अभी तक इसे सुसाइड ही माना जा रहा है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और इसकी जांच में जुट चुकी है। पुलिस की ओर से शोभिता के परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के बाद अभिनेत्री के शव को बैंग्लुरु लेकर जाया जाएगा, जहां पर उनके मायके वाले रहते हैं।

इसके साथ ही अगर शोभिता के बारे में बात की जाए तो वो कन्नड़ टीवी सीरियल्स की फेमस एक्ट्रेस थीं। उन्होंने ‘ब्रह्मगंटु’ और ‘निनिडेल’ में अहम रोल प्ले करके खूब लाइमलाइट बटोरी थी। टीवी शोज के अलावा एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों में भी काम किया था। वो कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर से ताल्लुक रखती थीं और पिछले साल ही उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद से एक्ट्रेस ने शोबिज से किनारा कर लिया था। वो पति सुधीर के साथ हैदराबाद में ही रहती थीं।

क्या थी शोभिता की आखिरी पोस्ट?

शोभिता ने एक्टिंग ही नहीं बल्कि शादी के बाद सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। वो खास एक्टिव नहीं रहरती थी। उनकी आखिरी पोस्ट 1 नवंबर की थी, जो कन्नड़ राज्योत्सव और दिवाली के जश्न से जुड़ा था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म के लिए फैंस का सपोर्ट भी मांगा था। ऐसे में अब उनकी मौत की खबर से हलचल मच गई है और इंडस्ट्री में शोक की लहर है। परिवार के साथ फैंस भी सदमे में हैं।

इस खबर को तो आपने पढ़ लिया इसके साथ ही आप ‘पुष्पा 2’ से जुड़ी खबर भी पढ़ सकते हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म की रिलीज को दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पढ़िए पूरा मामला।