बॉलीवुड हो या फिर साउथ सिनेमा, हर इंडस्ट्री में एक्टर्स से जुड़े कोई ना कोई विवाद रहते हैं। इसमें किसी की लाइफ विवादों से भरी होती है तो किसी की जिंदगी में कम बवाल होते हैं। सिनेमा जगत में ऐसे भी एक्टर्स हैं, जो विवादों से खुद को जरा बचाकर भी रखते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे साउथ के एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिसकी जिंदगी में बहुत बवाल रहे हैं। वो 14 दिन की पुलिस कस्टडी तक में रहे हैं। भीड़ में चप्पल तक उन पर फेंकी जा चुकी है। चलिए बताते हैं उनके बारे में…

दरअसल, ये एक्टर कोई और नहीं कन्नड़ सिनेमा का जाना-माना चेहरा दर्शन हैं। उनका पूरा नाम दर्शन थूगुदीप है। आज वो अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 16 फरवरी, 1977 को मैसूर में हुआ था। वो कन्नड़ सिनेमा के बड़े एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं और उन्हें बॉक्स ऑफिस का सुल्तान कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। वो भले ही प्रोफेशनल लाइफ में हिट मगर पर्सनल लाइफ में बड़े विवादों की वजह से खूब चर्चा में रहे हैं। उनकी निजी जिंदगी में विवाद कम नहीं रहे हैं। एक बार तो भीड़ में उनके ऊपर चप्पल तक फेंक दी गई थी। इतना ही नहीं उनकी पत्नी तक उन्हें जेल की हवा खिला चुकी है। उनके बर्थडे के मौके पर आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज के बारे में बता रहे हैं।

भरी महफिल में पड़ी थी चप्पल

कन्नड़ एक्टर दर्शन का वो मामला याद होगा कि एक बार उन्हें भरी महफिल में चप्पल पड़ी थी। इसकी वजह थी उनका विवादित बयान। एक्टर ने एक इवेंट में भाग्य की देवी को लेकर विवादित बयान दिया था कि जब वो दरवाजा खटखटाएं तो उन्हें घर के अंदर खींच लें और फिर सारे कपड़े उतार दें। इसके बाद वो कहीं नहीं जाएंगी। उनके इस बयान के बाद काफी विवाद हुआ था। उन पर लोगों ने चप्पल तक फेंकी थी।

पत्नी ने खिलाई थी जेल की हवा!

एक्टर दर्शन अपनी निजी जिंदगी में पत्नी के साथ भी विवाद को लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं। उनकी वाइफ विजयलक्ष्मी ने उन्हें जेल भिजवा दिया था। दर्शन ने करीबी रिश्तेदार विजयलक्ष्मी से शादी की थी। 2017 में उनकी वाइफ ने एक्टर पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया था। विजयलक्ष्मी की ओर से पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि इसके बाद एक्टर को 14 दिन तक जेल की हवा तक खानी पड़ी थी।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लगा था आरोप

मामला अभी यहीं शांत नहीं हुआ। दर्शन की वाइफ ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था। उन्होंने इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई थी। एक्टर का नाम साउथ एक्ट्रेस निकिता ठकराल से जुड़ा था। हालांकि, उन्होंने इस रिश्ते से इनकार किया था। इस दौरान निकिता की ओर से विजयलक्ष्मी पर आरोप लगाया था कि उनका नाम इस मामले में जबरन घसीटा जा रहा है। इस विवाद के बाद एक्ट्रेस पर फिल्म में काम करने पर कर्नाटक फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की ओर से 3 साल का बैन भी लगाया गया था।