सावन महीना चल रहा है। इस खास मौके पर भक्तगण भोलेनाथ की भक्ति में लीन हैं। इसी बीच बीते दिन ही हरियाली तीज मनाई गई, जिस मौके पर आम लोगों के लेकर सेलेब्स तक के बीच इसकी जबरदस्त धूम देखने के लिए मिली है। जहां सावन में भोलेनाथ की पूजा की जा रही है वहीं, तीज का जश्न मुंबई के मुलुंड पश्चिम में श्रीकृष्ण के साथ मना। इस खास मौके पर टीवी एक्ट्रेस मुग्धा शाह पहुंचीं। वो अग्रोहा विकास ट्रस्ट मुलुंड-भांडुप महिला समिति द्वारा आयोजित ‘कन्हा संग तीज’ कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शारदा दीपकराज लाला ने की। इसका आयोजन 26 जुलाई, 2025 को किया गया था।
शारदा दीपकराज लाला की अध्यक्षता के कार्यक्रम का समर्थन करने के लिए टीवी एक्ट्रेस मुग्धा शाह पहुंचीं। इस विशेष अवसर पर महिला सदस्यों ने राधा, गोपियां, यशोदा मैया और बाल कृष्ण जैसे विभिन्न पात्रों का रूप धारण कर कृष्ण लीला का मनमोहक मंचन प्रस्तुत किया। इस नाट्य ने वृंदावन की गलियों की याद दिला दी थी। इस भव्य आयोजन की शोभा बढ़ाने के लिए टीवी अभिनेत्री मुग्धा शाह पहुंची थीं। उनकी उपस्थिति ने दर्शकों को खासा उत्साहित किया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए महिला समिति की ऊर्जा और सांस्कृतिक समर्पण की प्रशंसा की। आपको बता दें कि मुग्धा शाह मराठी टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री हैं।
कार्यक्रम के दौरान समिति की सदस्यों और अतिथियों ने तीज पर्व की महत्ता पर भी प्रकाश डाला और महिला सशक्तिकरण तथा सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम की थीम ‘कान्हा संग तीज’ है। ये ना केवल एक धार्मिक आयोजन था, बल्कि यह महिलाओं के नेतृत्व सामुदायिक भावना और भारतीय परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक बन गया।