डायरेक्टर शिवा की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कंगुवा’ (Kanguva) की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब फिल्म की रिलीज का इंतजार खत्म हो गया है। मूवी को 14 नवंबर यानी कि आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म के जरिए साउथ एक्टर सूर्या के साथ बॉबी देओल और दिशा पाटनी पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में इसके रिलीज होते ही कुछ देर के बाद ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। लोगों ने फिल्म को पहले ही ब्लॉकबस्टर बता दिया है। साथ ही दिशा पाटनी ने लाइमलाइट ही चुरा ली है। चलिए बताते हैं बाकी स्टार्स की परफॉर्मेंस लोगों को कैसी लगी।
सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म को लेकर एक्स यानी कि ट्विटर पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। इसे पॉजिटिव रिस्पांस मिला है। वहीं, क्रिटिक्स की ओर से भी 5 में से 4 स्टार दिए गए हैं। अब फिल्म को लेकर जनता के रिएक्शन की बात की जाए तो फिल्म में दिशा पाटनी ने लाइमलाइट चुरा ली है। उनकी येलो कलर की बिकिनी में फिल्म से फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड और सिजलिंग अंदाज से एक बार फिर से पूरी अटेंशन ले ली है। लोग दिशा को फिल्म का ग्लैमर बता रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही दिशा का एक गाना ‘योलो’ काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो सूर्या के साथ दिखी थीं। इसके लिए उन्होंने 21 बार कपड़े भी बदले थे और इसकी शूटिंग चार दिनों तक चली थी।
य
इसके साथ ही अगर एक्टर सूर्या की बात की जाए तो उनकी धांसू एंट्री, एक्टिंग और ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस का दिल जीत लिया है। वो अभी तक के अपने करियर के सबसे अलग ही अवतार में नजर आए हैं। लोग उनके अभिनय की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सूर्या की फिल्म की तुलना ‘मटका’ से कर रहे हैं। फिल्म में सूर्या को डबल रोल में देखा गया है। एक मॉर्डन है और दूसरा 1500 साल पुराना। कहानी फ्लैशबैक और करंट सिनेरियो के साथ चलती है।
कैसी है बॉबी देओल की खलनायिकी?
‘कंगुवा’ की रिलीज से पहले बॉबी देओल की खलनायिकी और इसमें उनका लुक काफी चर्चा में रहा था। फैंस उनकी नेगेटिव भूमिका को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म से फर्स्ट लुक जारी होने के बाद से ही लोग उन्हें इस मूवी में देखने के लिए बेताब थे। फिल्म रिलीज के बाद बॉबी की खलनायिकी ने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है। बॉबी देओल की एक्टिंग को देखकर लोगों ने कहा कि ये उनकी सूर्या के साथ एक बेहतरीन फिल्म है। साथ ही उनकी फिल्म को मास्टरपीस बताया जा रहा है। गौरतलब है कि ‘एनिमल’ के बाद बॉबी देओल की खलनायिकी को लोगों ने काफी पसंद किया है और नेगेटिव भूमिका में उनकी लोग काफी सराहना करते हैं।
.
फिल्म की कहानी और वीएफएक्स
इसके अलावा अगर ‘कंगुवा’ की कहानी और वीएफएक्स के साथ एक्शन सीक्वेंस की बात की जाए तो इसकी भी लोगों ने काफी तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, ‘ये एक मास्टरपीस फिल्म है। ये सूर्या और बॉबी देओल की बेहतरीन फिल्म है। दिशा पाटनी काफी स्टनिंग लग रही हैं। सुप्रीम बीजीएम, आमने-सामने के शानदार दृश्य और अलग लेवल का वीएफएक्स।’ लोगों ने शिवा के निर्देशन की भी तारीफ की है कि उनका स्क्रीन प्ले काफी बेहतरीन रहा है। उन्होंने अपने कमाल के निर्देशन के साथ एक बेहतरीन फिल्म बनाई है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इंगेजिंग स्क्रीनप्ले है। सूर्या की सॉलिड परफॉर्मेंस है। कंगुवा 2 का इंतजार नहीं कर सकता। बॉबी देओल बीस्ट हैं। उन्होंने हमेशा की तरह फिर से कमाल की परफॉर्मेंस दी है।’
आपको बता दें कि दिशा पाटनी फिल्म में शुरू से ही लाइमलाइट बटोर रही है। बीते दिन ही उनका इस फिल्म से एक गाना ‘येलो’ काफी चर्चा में था। उन्होंने इसमें सूर्या के साथ धांसू परफॉर्मेंस दी थी। गाने की शूटिंग को लेकर बताया था कि उन्होंने इसके लिए 21 बार कपड़े बदले थे। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
प