सलमान खान (Salman khan) की बहन आर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा (Aayush Sharma) ने बीते दिन शाम को ईद पार्टी रखी थी। उनकी इस पार्टी में बी-टाउन से कई सितारों ने शिरकत की थी। कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी पार्टी का हिस्सा बन रौनक बढ़ाई थी। इसमें शहनाज गिल, कृति खरबंदा, संगीता बिजलानी, पूजा हेगड़े, कैटरीना कैफ, प्रनूतन बहल और पलक तिवारी जैसे कई एक्ट्रेसेस ने शिरकत की। ऐसे में सलमान की ईद पार्टी में लोग तब हैरान रह गए जब बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को देखा।
जी हां, सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी में कंगना रनौत भी पहुंची थीं। इस दौरान उनका ट्रेडिशनल अवतार देखने के लिए मिला। बॉलीवुड के खान्स और माफियाओं को खरी-खोटी सुनाने वाली कंगना को यहां देखकर लोग सरप्राइज रह गए। इस पार्टी से उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें साफतौर से देखा जा सकता है। उन्होंने पार्टी के लिए येलो कलर का अनारकली कुर्ता, बैगनी पायजामा और हरा दुपट्टा चुना था। उनका एथेनिक लुक कमाल का लग रहा है। सब कुछ तो बेहतरीन था, लोग उनके अटायर को काफी पसंद कर रहे थे। इसी बीच ट्रोल्स से नहीं रहा गया और खान्स के खिलाफ रहने वाली कंगना के ईद पार्टी में एंट्री को लेकर खूब खरी-खरी सुना दी।
लोगों ने दिए ऐसे-ऐसे रिएक्शन
अगर कंगना के वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स की बात की जाए तो हैरानी जताते हुए एक ने लिखा, ‘गाली देती मुस्लिम को और शीर कुर्मा भी उनके घर ही खाएगी…अरे ऐसे ही ज्यादातर अंधभक्त हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘इस पार्टी में इनको भी इनवाइट किया गया है।’ तीसरे ने लिखा, ‘ये इन दिनों केवल सलमान खान के परिवार की पार्टी अटेंड कर रही हैं कैसे?’ वहीं, एक ने तो उनके हिदुत्व विचारों पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘ये हिंदुत्व सपोर्टर ईद पार्टी में कैसे आ गईं।’ इसी तरह से लोग कंगना को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं और ट्रोल्स उन पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
बहरहाल, अगर कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो आपको ‘आपातकाल’ में इंदिरा गांधी के रोल में और ‘तेजस’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उनकी इन फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।