बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्मों और एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए काफी फेमस हैं। ऐसे कम ही मुद्दे होंगे जिन पर उन्होंने अपने विचार ना रखे हों। इन दिनों एक मुद्दा काफी चर्चा में है। वो है ‘सेम जेंडर मैरिज’। इसे कानूनी मान्यता देने पर बहस छिड़ी हुई है। वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स पर अपने रिएक्शन्स दे रहे हैं। कोई इसके सपोर्ट में बात कर रहा है तो कोई इस पर विरोध जता रहा है। इसी बीच अब कंगना ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार रखे हैं और उन्होंने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि ‘इसे अपनी पहचान ना बनाएं और हर जगह इसका प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं है।’

सेम जेंडर मैरिज को लेकर कंगना रनौत द्वारा किया गया ट्वीट वायरल हो रहा है। उन्होंने बैक टू बैक दो ट्वीट किए हैं। एक्ट्रेस ने पहले में लिखा, ‘आप महिला/पुरुष या फिर कुछ भी हों आपके जेंडर का आपरे अलावा किसी के लिए कोई महत्व नहीं है। इस बात को समझने की कोशिश करो। आज के इस मॉडर्न जमाने में हम एक्ट्रेसेस या फिर फीमेल डायरेक्टर्स नहीं बुलाते बल्कि एक्टर्स और डायरेक्टर्स कहते हैं। आप दुनिया में क्या करते हो ये आपकी पहचान है। बल्कि ये नहीं कि आप बैड पर क्या करते हो? अपनी इस पसंद को बैड तक ही रखें। इसे अपनी पहचान मत बनाओ या मैडल और जगह दिखाने की भी कोई जरूरत नहीं है।’

इसके साथ ही कंगना आगे लिखती हैं, ‘सबसे जरूरी बात ये है कि हर उस व्यक्ति का गला काटने के लिए चाकू लेकर मत घूमो, जो लोग आपके लिंग से सहमत नहीं हैं। मैं दोबारा कर रही हूं। जैंडर आपकी पहचान नहीं है। मैं ग्रामीण क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली महिला हूं। मुझे दुनिया में अपनी जगह खुद बनानी थी। मुझे जिंदगी ने कोई रियायत नहीं दी।’

कंगना रनौत ने किया एक और ट्वीट

इसके साथ ही कंगना रनौत ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए लिखा, ‘कभी किसी को जेंडर के लेंस से या फिर किसी अन्य फिजिकल विशेषताओं से देखें। आप जानते हैं। उन लोगों का क्या हुआ? जिनको लगता है कि कंगना सिर्फ एक महिला हैं। वो बहुत ही शॉक्ड थे क्योंकि मैं वैसी नहीं हूं, जो कभी भी खुद को या किसी और को इस तरह से देखूं। मैं अपने आपको इस तरह से बिल्कुल भी नहीं बनाती अगर लोगों को इस तरह से जज किया होता। आप लोग किसी की शारीरिकता पर इतना समय क्यों बर्बाद करते हैं। मेरी बात को समझने की कोशिश कीजिए। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आप ज्यादा दूर तक नहीं जाएंगे। अपने आपको जेंडर के विचारों से फ्री कीजिए। आप जैसे-वैसे ही उठो और चमको। शुभकामनाएं।’