बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत फिल्मों के साथ-साथ बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। वो अक्सर किसी ना किसी मुद्दे पर खुलकर विचार रखती हैं। अक्सर देखना गया है कि वो नेपोटिज्म पर जमकर निशाना साधती रही हैं। इसी बीच अब उन्होंने ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) पर गुस्सा निकाला है। इसकी वजह है अक्षय कुमार की वाइफ का विवादित बयान। ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में पुरुषों की तुलना पॉलीथीन बैग से की, जिसके बाद वो कंगना के निशाने पर आ गईं। उनके इस वीडियो को कंगना ने शेयर किया और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई।

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्विंकल का वीडियो शेयर की। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने उन पर निशाना साधा है। वीडियो में एक्ट्रेस पुरुषों की तुलना पॉलीथीन बैग से करती हुई नजर आ रही हैं। इस पर कंगना रनौत ने उन्हें खरी-खोटी सुना दी। बॉलीवुड क्वीन ने ट्विंकल खन्ना को नेपो किड बताते हुए निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ‘ये क्या लोग हैं, जो अपने मर्दों को पॉलिथीन बैग कहते हैं। क्या वो कूल बनने की कोशिश कर रहे हैं? नेपो किड्स का जन्म चांदी के चम्मच के साथ हुआ। सोनी की थाली में फिल्मी करियर मिल गया। लेकिन वो उसके साथ न्याय नहीं कर पाए।’

Kangana Ranaut On Twinkle Khanna

क्या यही फेमिनिज्म है?- कंगना

इसके साथ ही कंगना, ट्विंकल के बयान पर आगे लिखती हैं, ‘ये ज्यादा से ज्यादा कर सकते हैं मदरहुड में बिना खुदगर्ज हुए खुश रहना, लेकिन इनके केस में ये भी अभिशाप सा लगता है। वो आखिरकार करना क्या चाहते हैं, सब्जियां? क्या यही फेमिनिज्म हैं?’ हालांकि, कंगना के इस रिएक्शन पर ट्विंकल की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि ट्विंकल खन्ना का ये वीडियो एक पुराने इंटरव्यू का बताया जा रहा है।

कंगना ने ये कोई पहली बार नेपोटिज्म को लेकर निशाना नहीं साधा है। इससे पहले भी एक्ट्रेस रणबीर कपूर और करण जौहर सहित कई सेलेब्स पर निशाना साध चुकी हैं। उन्हें सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

कंगना रनौत का वर्कफ्रंट

बहरहाल, अगर कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली हैं। इसमें उन्हें तत्कालीन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में देखा जाएगा। फैंस उनकी इस रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके पहले उन्हें फिल्म ‘तेजस’ में देखा गया था। ये बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी मगर ओटीटी पर दर्शकों से अच्छा खासा प्यार मिला था।