टीवी की मशहूर एकट्रेस कांची सिंह ने महज नौ साल की उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। हालांकि पढ़ाई के कारण उन्हें अपना एक्टिंग करियर बीच में ही छोड़ना पड़ा था। लेकिन ‘ससुराल सिमर का’ के जरिए टीवी की दुनिया में उन्होंने धमाकेदार वापसी की थी और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे हिट सीरियल में भी नजर आई थीं। इसके अलावा कांची सिंह अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। दरअसल, वह सेट पर ही उस एक्टर को दिल दे बैठी थीं, जिन्होंने शो में उनके बड़े भाई का किरदार अदा किया था।
कांची सिंह ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में गायू का किरदार अदा किया था। उनके इस किरदार ने खूब लोकप्रियता भी हासिल की थी। दर्शकों को गायू का भोला-भाला सा रूप काफी पसंद आता था। लेकिन सेट पर ही वह अपने को-स्टार यानी रोहन मेहरा को दिल दे बैठी थीं। रोहन मेहरा ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा के बेटे नक्ष का किरदार अदा किया था।
दोनों की मुलाकात ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे थे। उस समय ऑनस्क्रीन तो दोनों भाई-बहन का किरदार निभा रहे थे लेकिन असल जिंदगी में वो एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने इस बात की जानकारी सेट से बाहर कभी भी नहीं आने दी थी।
कांची सिंह और रोहन मेहरा के प्यार के बारे में शुरुआत में केवल अक्षरा यानी हिना खान को ही पता था। साल 2016 जब रोहन ने बिग बॉस के लिए ये शो छोड़ा था, तब उन्होंने अपना रिलेशनशिप सार्वजानिक किया था। रोहन मेहरा ने ‘बिग बॉस 10’ के समय एक इंटरव्यू दिया था, उस दौरान उन्होंने कांची से प्यार के बारे में बताया था।
बता दें, रोहन और कांची सिंह करीब पांच साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन दोनों में किसी वजह से मनमुटाव शुरू हो गया और दोनों अलग हो गए। हालांकि कांची ने ब्रेअकप के बाद कहा था कि उनके मन में किसी लिए कड़वाहट नहीं है और वह खुश हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि अब वो इस संदर्भ में किसी से भी कोई बात नहीं करना चाहती हैं।
कांची के काम की बात करें तो उन्होंने साल 2003 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो ‘कुटुम्ब’ से अपने करियर की शुअरुआत की थी। उस समय वो महज 9 साल की ही थीं। बाद में कांची सिंह ने पढ़ाई के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। साल 2011 में कांची ने टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ से छोटे पर्दे पर वापसी की। इसके बाद उन्हें ‘और प्यार हो गया’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘प्यार तूने क्या किया’ और ‘भक्तों की भक्ति में शक्ति’ जैसे टीवी शो में देखा गया।
