हिंदी सिनेमा के जाने माने सिंगर कमलेश अवस्थी का निधन हो गया है। गायक ने 79 साल की उम्र में अपने अहमदाबाद स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से संगीत की दुनिया में मातम छा गया है। उनका निधन लंबी बीमारी के बाद हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पिछले एक महीने से कोमा में थे और 28 मार्च को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

उन्हें मुकेश की आवाज भी कहा जाता था। उनका जन्म 1945 में गुजरात के सावरकुंडला में हुआ था। उन्होंने भावनगर विश्वविद्यालय स एम.एससी और उसके बाद पीएच.डी. की थी।

इसके साथ-साथ उन्होंने भावनगर सप्तकला में कला गुरु भरभाई पंड्या के संगीत की सीखा। उनका डेब्यू म्यूजिक एल्बम मुकेश कुमार के नाम था। उनकी एल्बम थी’ट्रिब्यूट टू मुकेश’, जिसके बाद से ही उन्हें मुकेश की आवाज कहा जाने लगा था।

उन्होंने हिंदी फिल्मों के कई सुपरहिट गाने गाए हैं। उनके मशहूर गानों में ‘जिंदगी इम्तिहान लेती है’, ‘तेरा साथ है तो’, ‘बड़े अरमानों से रखा’, ‘दिल दीवाना तेरा’, ‘दुनिया बनाने वाले’, ‘चीन नहीं जापान नहीं’ और ‘दुनिया वालों से दूर’ समेत कई गाने शामिल हैं।

कमलेश अवस्थी ने राज कपूर के साथ भी काम किया। उन्होंने राज कपूर की आखिरी फिल्म ‘गोपीचंद जासूस’ में अपनी आवाज दी। उन्होंने इस फिल्म में बतौर बैकग्राउंड सिंगर गाया था। फिल्मों के साथ-साथ वह स्टेज परफॉर्मेंस के लिए भी मशहूर थे।