Kalki Koechlin:कल्कि कोचलिन ने बेटी Sappho को जन्म दिया है। अपनी बेटी का नाम जगजाहिर करते हुए उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह उन लोगों को शुक्रिया कह रही हैं जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया। कल्कि ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘प्लीज स्वागत कीजिए Sappho का। सैफो का जन्म 7 फरवरी 2020 में हुआ है। सैफो 9 महीने तक एक मोमोज की तरह मेरे यूट्रस में रही है। अब उसे कुछ स्पेस देना चाहिए। आप सभी की शुभकामनाओं और पॉजिटिव एनर्जी के लिए बहुत शुक्रिया। और उन सभी महिलाओं के लिए कहना चाहती हूं जो बच्चों को नॉर्मल डिलीवरी या C सेक्शन से जन्म देती हैं। हमें उन्हें सपोर्ट करना चाहिए और उन्हें इस बात का क्रेडिट मिलना चाहिए पूरे सम्मान के साथ, वह डिजर्व करती हैं। यह एक बड़ा चैलेंज होता है।’
एक्ट्रेस कल्कि की बेटी का जन्म गोवा में एक वॉटर बर्थ में हुआ है। एक्ट्रेस ने पहले ही फैसला किया था कि वह अपने बच्चे को वॉटर बर्थ देंगी। कल्कि का जन्म स्थान भी गोवा ही है। कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड ने बच्चे के जन्म से पहले ही नाम सोच लिया था जो बेटे या बेटी दोनों पर सूट कर सके।
बताते चलें बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद कल्कि कोचलिन गाइ हर्शबर्ग के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं। इसके बाद उन्हें बेटी हुई है। कल्की ने शादी से पहले अपने पहले बच्चे को जन्म देने का फैसला किया। एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी के दौरान कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुईं। कल्की ने इस बीच कई बिंदास और बोल्ड फोटोशूट भी कराए, अपनी तस्वीरों को लेकर भी कल्की सुर्खियों में रही थीं।
कल्की ने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया था कि जब उनके घरवालो को शादी सेपहले उनकी प्रेगनेंसी के बारे में खबर हुई थी तो उन्होने क्या रिक्शन दिया था। कल्कि के घरवालों ने कहा था -‘इस बार हो गया अगली बार ध्यान रहे पहले शादी करलो।’