Kalank Box Office Collection Day 12:  वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म ‘कलंक’ ढेर सारी चमक से साथ भी दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म अभी तक मात्र 74 करोड़ रुपए के करीब ही जुटा पाई है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का हाल बेहाल माना जा रहा है। ट्रेड पंडितों के मुताबिक ये देखना काफी इंट्रस्टिंग होगा कि आने वाले वीकेंड में ये फिल्म क्या गुल खिलाती है। एक तो फिल्म की कमाई पहले से ही कम हो रही है। ऊपर से हॉलीवुड फिल्म अवेंजर्स एंडगेम ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।

इस वजह से वरुण धवन और आलिया की इस फिल्म को दर्शकों की कमी पड़ रही है। ज्यादातर लोग इस वक्त ‘अवेंजर्स एंडगेम’ देखने के मूड में नजर आ रहे हैं।’अवेंजर्स एंडगेम’ की इस नई सीरीज को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। ऐसे में कलंक को ‘अवेंजर्स एंडगेम’ के आने से जबरदस्त झटका लगा है। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी फिल्म कलंक 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई है। शुरुआत में इस फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की थी। इतना ही नहीं पहले दिन (ओपनिंग डे) में तो फिल्म ने साल की बेस्ट ओपनर बनने का खिताब भी जीत लिया था। लेकिन इसके बाद से ही फिल्म की कमाई में लगातार कमी देखने को मिली। दर्शक इस फिल्म को देखने के बाद काफी लंबी और उबाऊ बता रहे हैं।

 

Live Blog

Highlights

    15:24 (IST)29 Apr 2019
    'कलंक' के नाम पर ली जा रही चुटकी

    'कलंक' के नाम पर ली जा रही चुटकी

    14:34 (IST)29 Apr 2019
    ऐसे मस्ती ले रही ऑडियंस

    ऐसे मस्ती ले रही ऑडियंस

    13:18 (IST)29 Apr 2019
    कलंक को मिला flop का तमगा

    कलंक को मिला flop का तमगा

    13:09 (IST)29 Apr 2019
    कलंक को देख हाथ जोड़ रहे दर्शक

    कलंक को देख हाथ जोड़ रहे दर्शक

    12:31 (IST)29 Apr 2019
    फिल्म कर सकती है इतना बिजनेस...

    फिल्म कर सकती है इतना बिजनेस...

    12:14 (IST)29 Apr 2019
    दर्शक जता रहे हैरानी, बोले- अभी प्रमोट कर रहे हो 'कलंक'?

    दर्शक जता रहे हैरानी, बोले- अभी प्रमोट कर रहे हो 'कलंक'?

    11:46 (IST)29 Apr 2019
    स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 को लेकर भी लग रहे अनुमान, KALANK की तरफ FLOP होगी करण की ये फिल्म!

    स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 को लेकर भी लग रहे अनुमान, KALANK की तरफ FLOP होगी करण की ये फिल्म!

    11:41 (IST)29 Apr 2019
    ट्रेड पंडित बदल रहे वर्डिक्ट, बोल रहे - ध्यान देंं- FLOP है कलंक...

    ट्रेड पंडित बदल रहे वर्डिक्ट, बोल रहे - ध्यान देंं- FLOP है कलंक...

    11:29 (IST)29 Apr 2019
    कलंक की बुरी गत देख सब हैं हैरान...

    कलंक की बुरी गत देख सब हैं हैरान...

    11:12 (IST)29 Apr 2019
    ...तो कुछ दे रहे दिलासा.. कोई नहीं...

    ...तो कुछ दे रहे दिलासा.. कोई नहीं...

    11:05 (IST)29 Apr 2019
    वरुण की फ्लॉप फिल्में गिन रहे फैन्स

    वरुण की फ्लॉप फिल्में गिन रहे फैन्स.

    10:47 (IST)29 Apr 2019
    कलंक को माना जा रहा वरुण की पहली फ्लॉप फिल्म...

    कलंक को माना जा रहा वरुण की पहली फ्लॉप फिल्म...

    10:24 (IST)29 Apr 2019
    ये पब्लिक सब जानती है....

    ये पब्लिक सब जानती है....

    10:23 (IST)29 Apr 2019
    kalank के फ्लॉप होने पर उड़ रह करण जौहर की फिल्म का मजाक

    kalank के फ्लॉप होने पर उड़ रह करण जौहर की फिल्म का मजाक

    10:11 (IST)29 Apr 2019
    रिजेक्ट हो चुकी है 'kalank'

    ट्रेड पंडितों के मुताबिक, कलंक को दर्शकों द्वारा नकार दिया गया है...

    09:59 (IST)29 Apr 2019
    विदेशों में 'कलंक' ने की इतनी कमाई...

    विदेशों में 'कलंक' ने की इतनी कमाई...

    09:54 (IST)29 Apr 2019
    'कलंक' के लिए ये है मुश्किल वक्त...

    ज्यादातर लोग इस वक्त 'अवेंजर्स एंडगेम' देखने के मूड में नजर आ रहे हैं।'अवेंजर्स एंडगेम' की इस नई सीरीज को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। ऐसे में कलंक को दर्शक मिलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    09:43 (IST)29 Apr 2019
    इतना ही लाइफटाइम कलेक्शन करेगी 'कलंक'?

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कलंक ने 11 वें दिन 2-3 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म 6-7 वें दिन से लगातार इतने ही करोड़ की कमाई कर पा रही है। कलंक को लेकर ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के करीब हो सकता है।

    09:41 (IST)29 Apr 2019
    इतनी हुई 'कलंक' की कमाई....

    फिल्म 'कलंक' ने पहले वीक में 60 करोड़ के करीब कमाई की। वहीं दूसरे वीक में फिल्म ने धीमी रफ्तार ने केवल 10-12 करोड़ रुपए ही कमाए।