Kahan Hum Kahan Tum 8 August Upcoming Twist: स्टार प्लस के सीरियल ‘कहां हम कहां तुम’ दर्शकों का दिल जीतने में सफल हो रहा है। शो ने बेहद कम समय में ही लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी है। मेकर्स कहानी में हर रोज ट्विस्ट एंड टर्न्स लाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। शो के लेटेस्ट ट्रैक में सोनाक्षी और रोहित के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। वहीं दूसरी ओर पूजा के असली गुनहगार सुमित ने अपना गुनाह भी कबूल लिया है।
बीते एपिसोड में आपने देखा कि सोनाक्षी-रोहित पूजा के असली गुनहगार के बारे में जानने के लिए हिल के पीछे जाते हैं। हालांकि करण को अपनी चाची को चाचा के होटल छोड़ने जाना पड़ जाता है। ऐसे में रोहित को उस जगह तक पहुंचने में देर हो जाती है। इस दौरान सोनाक्षी का एक्स करण वहां पर पहुंच जाता है। सोनाक्षी को अकेला देख वह उसके साथ छेड़खानी करने लगता है। रोहित के वापस आने पर वह देखता है कि सोनाक्षी की कार में कोई नहीं है।
https://www.instagram.com/p/B03pZMoDfnG/
शो में आगे दिखाया जाता है कि रोहित वहां से जाने का नाटक करता है। इस दौरान सोनाक्षी करण से अपनी जान छुड़ाकर करण से भिड़ जाती है। फिर करण-रोहित के बीच जमकर लड़ाई होती है। इसके बाद करण अपना गुनाह कबूल करता है कि उसने अवॉर्ड फंक्शन की नाइट सोनाक्षी के ऊपर चिंगरियां गिरवाई थीं। करण कहता है कि उसने पूजा के साथ कुछ नहीं किया है। सोनाक्षी रोहित को समझाती है कि करण सही बोल रहा है।
https://www.instagram.com/p/B03nqHoj-NT/
वहीं दूसरी ओर तेज बारिश के कारण रोहित की मां परेशान हो रही होती हैं। रोहित की मां सोचती हैं कि इतनी देर हो गई है और करण अभी तक घर नहीं आया है। तभी रोहित का ड्राइवर रवि सिप्पी हाउस फोन कर बताता है कि रोहित, सोनाक्षी के घर पर है और सुरक्षित है। ऐसे में रोहित की मां कहती है कि उससे बोलो कि वह वहीं रूक जाए। रोहित-सोनाक्षी घर पर आते हैं तो लाइट चली जाती है। ऐसे में दोनों एक जगह बैठ जाते हैं और इस दौरान दोनों अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हैं। रोहित भी सोनाक्षी को अपनी प्रेमिका का नाम बताता है, जिसका अब उसका पता तक नहीं मालूम है।
वहीं शो में आज दिखाया जाएगा कि रोहित सोनाक्षी की मम्मी का नाइट सूट पहने होता है। तभी उसकी मां अस्पताल से आ जाती है। रोहित को उसके घर पर इस हालत में देखकर सोनाक्षी की मां चौंक जाती है। आने वाले एपिसोड में देखना खास होगा कि कैसे रिएक्ट करेगी सोनाक्षी की मम्मी करण को उसके घर पर देखकर?

