Kahan Hum Kahan Tum, 4 July Preview Episode: स्टार प्लस का शो ‘कहां हम कहां तुम’ दर्शकों को पसंद आ रहा है। शो में सोनाक्षी रस्तोगी बनीं दीपिका कक्कड़ टीवी एक्ट्रेस हैं। वहीं हर्ट सर्जन रोहित सिप्पी का रोल एक्टर करण वी ग्रोवर अदा कर रहे हैं। दीपिका के एक्स का रोल रोमिल चौधरी ने निभाया है। 17 जून शुरू हुए शो के हर एपिसोड में मजेदार ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में रोमिल की एंट्री से मेकर्स नया मोड़ लेकर आए हैं।
शो के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहित सोनाक्षी के घर पहुंच जाता है। तबीयत खराब होने के कारण रोहित सोनाक्षी के घर पर पड़े सोफों पर लेट जाता है। सोनाक्षी रोहित की ठंडे पानी की पट्टियां भी करती है। तभी अचानक से सोनाक्षी के घर की घंटी बजेगी। सोनाक्षी के घर के बाहर मीडिया वाले आए होते हैं। दरअसल टीवी एक्ट्रेस होने के चलते सोनाक्षी का पहले से ही इंटरव्यू का शेड्यूल सेट होता है। पत्रकारों को देखकर सोनाक्षी घबरा जाती है और आनन-फानन में रोहित को बाथरूम में बंद कर देती है। बाथरूम में बंद होने के कारण रोहित को घुटन होने लगती है। वहीं सोनाक्षी इस बात से परेशान होती है कि कहीं मीडिया वाले रोहित को उसके घर पर न देख लें और उसके डेटिंग की अफवाह उड़ा दें।
वहीं शो के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि सोनाक्षी को उसके ब्रेकअप की यादें सता रही हैं। बुरी यादों से बाहर निकलने की कोशिश कर रही सोनाक्षी रस्तोगी के सामने अचानक से उसका एक्स बॉयफ्रेंड (रोमिल चौधरी) आ जाता है। नशे की हालत में रोमिल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हॉस्टिपल आता है। इसी हॉस्पिटल का फंक्शन में सोनाक्षी में आई होती है। 4 सालों बाद रोमिल को अपने सामने देखकर सोनाक्षी परेशान हो जाती है। अब आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि क्या सच में रोहित और सोनाक्षी के रिश्ते की उड़ेगी अफवाह? क्या यूं ही लड़ते हुए करीब आ जाएंगे सोनाक्षी और रोहित? अपने पास्ट से जुड़े किस राज से परेशान हैं सोनाक्षी?