Kabir Singh Movie Review, Box Office Collection: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रोमांटिक ड्रामा ‘कबीर सिंह’ तेलुगू की सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का हिंदी रीमेक है। संदीप रेड्डी के निर्देशन में बनी फिल्म को दर्शकों की ओर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में शाहिद कपूर ने एक सनकी सर्जन (कबीर सिंह) का रोल अदा किया है। कबीर सिंह की लाइफ प्यार (प्रीति) में धोखा मिलने के बाद पूरी तरह से बदल जाती है। कबीर प्रीति से अलग होने के बाद एल्कोहॉलिक हो जाता है। फिल्म की कहानी में कबीर का एक शांत से अग्रेसिव और फिर नॉर्मल इंसान बनने के सफल को दिखाया गया है।

‘कबीर सिंह’ को पब्लिक के अलावा ट्रेड पंडितों ने भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने में सफल रहेगी। ऐसी चर्चा है कि कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की ‘भारत’ को भी टक्कर दे सकती है। ट्रेड पंडितों ने ऐसे अनुमान लगाए हैं कि फिल्म ओपनिंग डे पर 8-10 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी पहली बार कबीर सिंह के जरिए एक साथ स्क्रीन्स शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर को आखिरी बार ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में देखा गया था।

Live Blog

Highlights

    11:56 (IST)21 Jun 2019
    विजय देवरकोंडा ने दी बधाई

    अर्जुन रेड्डी फिल्म के स्टार विजय ने लिखा- मैं शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। कबीर सिंह मेरे लिए काफी स्पेशल है।

    11:32 (IST)21 Jun 2019
    कियारा के लिए खास है फिल्म

    साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के एक ट्वीट का जवाब देते हुए कियारा ने लिखा- संदीप रेड्डी सर जीनियस हैं और इस हम सौभाग्यशाली हैं कि अर्जुन रेड्डी फिल्म बनी और कबीर सिंह मेरे लिए खास है।

    11:08 (IST)21 Jun 2019
    'शाहिद कपूर ने कबीर के रोल में किया कमाल'

    कबीर सिंह को फैन्स सुपरहिट बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि शाहिद कपूर ने कबीर के रोल में कमाल किया है। एक यूजर ने लिखा- फिल्म का पहला शो पहले दिन ही देखा। कियारा और शाहिद ने कमाल किया है और दोनों के बीच की लव स्टोरी शानदार है।

    10:44 (IST)21 Jun 2019
    नेहा धूपिया ने भी की तारीफ

    नेहा धूपिया ने भी शाहिद कपूर की कबीर सिंह को लेकर ट्वीट किया है। नेहा ने लिखा- शाहिद कपूर आपने मेरी बोलती बंद करा दी। यह सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि आप शानदार हैं।

    10:17 (IST)21 Jun 2019
    विदेश में भी फिल्म का जलवा

    एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- मैं फिल्म को दुबई में अभी देखा। मैंने किसी भारतीय फिल्म को पहली बार सिनेमाघर में देखा है और मैं केवल यही कहना चाहता हूं कि फिल्म को शानदार तरीके से बनाया है। शाहिद कपूर ने मुझे भी अपना फैन बना लिया है।

    09:56 (IST)21 Jun 2019
    शाहिद की एक्टिंग की हो रही तारीफ

    निखिल आडवाणी ने एक ट्वीट में लिखा- कबीर सिंह में शाहिद कपूर ने अपने करियर की शानदार परफॉर्मेंस दी है। कियारा आडवाणी जबरदस्त हैं। संदीप रेड्डी ने प्यार के जुनून को दिखाया गया है।

    09:31 (IST)21 Jun 2019
    करण जौहर का रिव्यू

    करण जौहर ने फिल्म कबीर सिंह के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- कबीर सिंह म्यूजिक और प्यार में पागलपन की कहानी की है। कबीर को प्रीति से बेइंतहा प्यार करता है। कबीर सिंह के रोल के लिए आप शाहिद कपूर के लिए खड़े होकर ताली बजाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। शाहिद ने फिल्म के हर सीन में ब्रिलियंट काम किया है। कियारा आडवाणी प्यारी लग रही हैं। कबीर सिंह एक मैसिव हिट है।

    09:14 (IST)21 Jun 2019
    'कबीर सिंह पॉवरफुल'

    ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, कबीर सिंह पॉवरफुल है। तरण का कहना है कि फिल्म ट्रिपिकल रोमांटिक ड्रामा नहीं है। शाहिद कपूर शानदार है और उन्होंने अपने करियर का बेस्ट एक्ट किया है। कियारा लवली हैं। डायरेक्टर संदीप ने कहानी को खूबसूरत तरीके से दिखाया है। कबीर सिंह को तरण आदर्श ने पांच में से 3.5 स्टार्स दिए हैं।