Kabir Singh Box Office Collection Day 9: 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘कबीर सिंह’ दर्शकों को काफी पसंद आई है। इस फिल्म के जरिए शाहिद कपूर ने ऑडियंस के दिलों में खास जगह बना ली है। फिल्म को दर्शक भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। यूथ खासतौर पर इस फिल्म की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहा है। ऐसे में इस फिल्म की  कमाई अब 150 करोड़ से ज्यादा की हो चुकी है। Kabir Singh ने दूसरे शुक्रवार को कमाए 12.21 करोड़ रुपए। तो वहीं शनिवार को फिल्म ने कमा लिए- 17.10 करोड़ रुपए। ऐसे में फिल्म का टोटल कलेक्शन हो चुका है- 163.73 करोड़ रुपए।

बताते चलें, फिल्म कबीर सिंह ने सिनेमाघरों में अपने पहले दिन में खूब धमाल मचाया था। कबीर सिंह ने ओपनिंग डे पर कमाए थे- 20.21 करोड़ रुपए। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन रहा- 22.71 करोड़ रुपए। रविवार को फिल्म ने कमाए थे- 27.91 करोड़ रुपए। सोमवार को फिल्म ने जुटाए 17.54 करोड़ रुपए। मंगलवार को फिल्म ने 16.53 करोड़ रुपए की कमाई की। बुधवार को फिल्म ने जुटाए- 15.91 करोड़ रुपए। वहीं गुरुवार को कबीर सिंह की झोली में गिरे 13. 61 करोड़ो रुपए। शुक्रवार को फिल्म ने काम डाले-12.21 करोड़ रुपए।

Live Blog

13:07 (IST)30 Jun 2019
'कबीर सिंह' ने कमा लिए इतने करोड़, पिक्चर अभी बाकी है...

माना जा रहा है कि अब 10वें दिन फिल्म 175 करोड़ के करीब पहुंच सकती है। फिल्म ने टोटल163.73 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।  

11:23 (IST)30 Jun 2019
कबीर सिंह का किया जा रहा विरोध

कबीर सिंह का किया जा रहा विरोध: सोशल मीडिया पर फैंस शाहिद की इस फिल्म को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस फिल्म को महिला विरोधी फिल्म बता रहे हैं।

10:58 (IST)30 Jun 2019
कबीर सिंह के सामने खड़ी एक चुनौती...

कबीर सिंह के सामने आयुष्मान खुराना की फिल्म भी चुनौती बनकर खड़ी है। आयुष्मान की फिल्म काफी पसंद की जा रही है।

10:30 (IST)30 Jun 2019
3 दिन में कबीर सिंह ने कमाए 50 करोड़, तो 5 दिन में कमाए 100 करोड़, अब आगे क्या....?

3 दिन में कबीर सिंह ने कमाए 50 करोड़, तो 5 दिन में कमाए 100 करोड़ क्या 9वें दिन फिल्म 150 करोड़ का लक्ष्य पूरा कर पाएगी। इस ओर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 

10:13 (IST)30 Jun 2019
साल की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म..

ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म..

10:01 (IST)30 Jun 2019
फिल्म कमाई की रेस में दौड़ रही सबसे आगे...

जिस हिसाब से फिल्म कमाई की रेस में दौड़ रही है माना जा रहा है कि ये फिल्म कुछ अलग ही रिकॉर्ड बनाएगी। इसी स्पीड के साथ फिल्म 200 करोड़ के क्लब में भी जल्द शामिल हो सकती है।

09:48 (IST)30 Jun 2019
शाहिद की सबसे ज्या कमाई करने वाली फिल्म..

'पद्मावत' ने भी धमाकेदार कमाई की थी। लेकिन उस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी थे। ऐसे में 'कबीर सिंह' को शाहिद की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म भी कह सकते हैं।

09:42 (IST)30 Jun 2019
शाहिद की पहली ऐसी फिल्म जिसने बनाया ये रिकॉर्ड

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक है। इस फिल्म से शाहिद कपूर की किस्मत का सितारा चमक उठा है। यह शाहिद की पहली ऐसी सोलो फिल्म है जिसने 100 करोड़ के क्लब में शामिल होकर दिखाया है। ऐसे में फैंस कहते नजर आ रहे हैं कि भाई शाहिद आप इस सक्सेस को डिजर्व करते हो।