Kabir Singh Box Office Collection Day 7: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर कबीर सिंह बॉक्स ऑपिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही। 21 जून को रिलीज हुई इस पिल्म ने बुधवार तक मजह 7 दिनों में ही 134.42 करोड़ की कमाई कर ली है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शनिवार यानि 29 जून तक फिल्म 150 करोड़ के कमाई के आंकड़े को छू लेगी। बता दें कि सोशल मीडिया में नेगेटिव पब्लिसिटी का फायदा फिल्म को पहुंचता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर जितना ही कबीर सिंह के बारे में निगेटिव लिखा जा रहा है उतने ही दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं। फिल्मी पंडितों की मानें तो कबीर सिंह साल 2019 की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है।

फिल्म की तारीखवार कमाई के आंकड़े:

21 जून: 20.21 cr
22 जून:
22.71 cr
23 जून: 27.91 cr
24 जून:
17.54 cr
25 जून:
16.53 cr
26 जून:
15.91 cr
27 जून:
13.61 cr

7 दिनों का कुल कलेक्शन: 134.42 करोड़

बता दें कि कबीर सिंह तेलुगु में आई अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। इस फिल्म ने शाहिद कपूर के सितारे बुलंदियों पर पहुंचा दिए हैं। शाहिद के करियर की ये सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है। अगर पद्मावत को हटा दें तो कबीर सिंह को शाहिद की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म भी कह सकते हैं। हालांकि आज(28 जून) आयुष्मान खुराना की आर्टिकल 15 भी रिलीज हो गई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या बॉक्सऑफिस पर कबीर सिंह की रफ्तार पर ब्रेक लगेगी या फिर वो कमाई के और भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

आते ही छा गई आयुष्मान की आर्टिकल 15, फिल्म को मिल रहे ऐसे रिएक्शन

Live Blog

Highlights

    16:42 (IST)28 Jun 2019
    आयुष्मान और शाहिद की फिल्म के बीच टफ कॉम्पिटीशन

    इस हफ्त रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' दर्शकों को भा रही है। कुछ लोग इस फिल्म को टफ कॉम्पिटीशन के तौर पर देख रहे हैं। 

    13:06 (IST)28 Jun 2019
    कबीर सिंह पर ऐसे भी लोग ले रहे मजे

    कबीर सिंह पर ऐसे भी लोग ले रहे मजे

    12:33 (IST)28 Jun 2019
    'कबीर सिंह' से ऐसे लिए जा रहे मजे

    'कबीर सिंह' से ऐसे लिए जा रहे मजे

    12:12 (IST)28 Jun 2019
    आयुष्मान की फिल्म से मिल रही शाहिद की फिल्म को कड़ी टक्कर...

    लेकिन फिल्म 'आर्टिकल 15' भी कुछ कम नहीं है, ये फिल्म शाहिद की फिल्म कबीर सिंह को कड़ी टक्कर देने आ पहुंची है सिनेमाघरों में..।

    12:03 (IST)28 Jun 2019
    तो इस वजह से हिट हो रही फिल्म... कबीर सिंह

    सुपरस्ट्रॉन्ग हफ्ते से गुजर रही 'कबीर सिंह' को लेकर कोई मजाक करता दिख रहा है तो कोई फेमिनिजम की बात कर रहा है। कुल मिला कर इतनी चर्चा होने से फायदा फिल्म का ही हो रहा है। 

    11:56 (IST)28 Jun 2019
    कार्टुन कैरेक्टर 'नोबिता' और कबीर सिंह की हो रही तुलना....!

    कार्टुन कैरेक्टर 'नोबिता' और कबीर सिंह की हो रही तुलना....!

    11:41 (IST)28 Jun 2019
    'कबीर सिंह' को लेकर ली जा रही चुटकी

    'कबीर सिंह' को लेकर ली जा रही चुटकी

    11:30 (IST)28 Jun 2019
    इस दिन 200 करोड़ कमा सकती है Kabir Singh

    ट्रेड एनेलिस्ट रोहित जैसवाल के मुताबिक- शनिवार को फिल्म अब 200 करोड़ कमा लेगी।

    11:19 (IST)28 Jun 2019
    ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म के खिलाफ क्यों है लोग?

    ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म के खिलाफ क्यों है लोग? दरअसल, फिल्म में काफी वॉयलेंस दिखाया गया है। वहीं कियारा के किरदार को लेकरकहा जा रहा हैकि फिल्म में उन्हें मात्र शो पीस की तरह दिखाया गया है। जिस तरह से कबीर सिंह महिलाओं पर अपनी चलाता है यह एक गलत उदाहरण है जो पेश किया जा रहा है। लोगों के मुताबिक- फिल्म देखने पहुंच रहे कुछ मेल्स इस तरह के सीन्स में खड़े होकर तालियां पीट रहे हैं जो कि समाज की सोच को दर्शाता है। 

    11:09 (IST)28 Jun 2019
    दुनिया चाहे कुछ भी कहे, पर ब्लॉकबस्टर हिट है 'कबीर सिंह'

    दुनिया चाहे कुछ भी कहे, पर ब्लॉकबस्टर हिट है 'कबीर सिंह'

    10:58 (IST)28 Jun 2019
    200 करोड़ भी कमा लेगी Kabir Singh...

    कबीर सिंह' का दिन बुधवार को शानदार रहा था। तो वहीं गुरुवार कैसा रहा ये जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। वैसे फिल्म 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म अब 1 या 2 दिन में 150 करोड़ कमा लेगी। तो वहीं फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी जल्द ही पार कर लेगी। 

    10:45 (IST)28 Jun 2019
    महिला विरोधी फिल्म बताई जा रही 'कबीर सिंह'

    महिला विरोधी फिल्म बताई जा रही 'कबीर सिंह'

    10:33 (IST)28 Jun 2019
    क्रिकेट मैच के चलते इफेक्ट पड़ रहा है फिल्मों के कलेक्शन पर!

    क्रिकेट मैच के चलते इफेक्ट पड़ रहा है फिल्मों के कलेक्शन पर!

    10:20 (IST)28 Jun 2019
    कुछ ऐसे 'कबीर सिंह' की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहीं है कियारा आडवाणी

    कुछ ऐसे कबीर सिंह की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहीं है कियारा आडवाणी

    10:14 (IST)28 Jun 2019
    फिल्म 'कबीर सिंह' ने सिर्फ 5 दिन में कमाए 100 करोड़...

    'कबीर सिंह' साल की पहली ऐसी फिल्म है जिसने 5 दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इतना ही नहीं कबीर सिंह पारंपरिक तौर पर शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म थी। फिर भी इस फिल्म ने धमाकेदार कमाई की।

    10:11 (IST)28 Jun 2019
    'कबीर सिंह' ने तोड़ डाला ये रिकॉर्ड

    'कबीर सिंह' ने तोड़ डाला ये रिकॉर्ड

    10:04 (IST)28 Jun 2019
    कबीर सिंह रॉकिंग, आर्टिकल 15 है बोरिंग!

    'कबीर सिंह' का फिल्म 'आर्टिकल 15' से कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इसी के साथ ही आयुष्मान खुराना की फिल्म को लेकर खामिया सामने आने लगी हैं। बताया जा रहा है कि आयुष्मान की फिल्म का पहला भाग बोरियत से भरा है। 

    10:02 (IST)28 Jun 2019
    'शाहिद तुम डिजर्व करते हो'- ब्लॉकबस्टर हिट

    'कबीर सिंह' को साल की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म बताया जा रहा है। इस फिल्म की सक्सेस को लेकर कहा जा रहा है कि ऐसा तो होना ही था- 'शाहिद तुम ये डिजर्व करते हो।' शाहिद को फैंस से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। 

    09:56 (IST)28 Jun 2019
    अब तक इतने करोड़ लपेट चुकी है 'कबीर सिंह'

    ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर मजबूत तरीके से जमा चुकी है। फिल्म को आसानी से हिला पाना मुश्किल है। शाहिद की फिल्म अब तक 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसी के साथ ही यह फिल्म शाहिद की पहली ऐसी सोलो फिल्म बन गई है जो कि 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। 

    09:49 (IST)28 Jun 2019
    क्या 'आर्टिकल 15' के आगे टिक पाएगी 'कबीर सिंह'....

    'कबीर सिंह' से पहले सलमान खान की फिल्म 'भारत' सिनेमाघरों पर राज कर रही थी। लेकिन कबीर सिंह के आते ही सलमान की फिल्म का जादू फीका पड़ने लगा। तो वहीं अब इस हफ्ते आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15' आई है। ऐसे में 'कबीर सिंह' सरवाइव कर पाएगी? ये देखना दिलचस्प है।

    09:45 (IST)28 Jun 2019
    शाहिद के फैंस देखने पहुंच रहे 'कबीर सिंह'

    शाहिद कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमालचौकड़ी मचा रही है। सिनेमाघरों में 7वें दिन भी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक पहुंच रहे हैं। इस हफ्ते आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' भी रिलीज हुई है। बावजूद इसके शाहिद के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।