Kabir Singh Box Office Collection Day 28: शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। लगातार 4 वीक से फिल्म अव्वल दर्जे की कमाई कर रही है। इसी के साथ ही ‘कबीर सिंह’ ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह साल 2019 की ऐसी दूसरी फिल्म बन गई है जिसने चौथे वीक में आकर दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा हायस्ट कमाई की है।
बताते चलें, चौथे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म कबीर सिंह ने कमाए- 2.54 करोड़ रुपए। शनिवार को फिल्म ने कमाए-3.75 करोड़ रुपए। रविवार को कबीर सिंह की कमाई हुई-4.05 करोड़ रुपए। सोमवार को फिल्म ने कलेक्ट किए- 1.65 करोड़स रुपए। मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन रहा-1.60 करोड़ रुपए। बुधवार को फिल्म ने कमाए-1.55 करोड़ रुपए। तो वहीं गुरुवार को फिल्म ने कमाए- 1.52 करोड़ रुपए। अब फिल्म कबीर सिंह की टोटल कमाई हो चुकी है- 266.26 करोड़ रुपए।
#KabirSingh records excellent numbers in Week 4… Second-highest *Week 4* of 2019, after #Uri [₹ 29.34 cr]… [Week 4] Fri 2.54 cr, Sat 3.75 cr, Sun 4.05 cr, Mon 1.65 cr, Tue 1.60 cr, Wed 1.55 cr, Thu 1.52 cr. Total: ₹ 266.26 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 19, 2019
शाहिद की फिल्म कबीर सिंह काफी कॉन्ट्रोवर्सी से घिरी रही। कई महिलाओं ने इस फिल्म के खिलाफ काफी कुछ बोला। हालांकि जितनी फिल्म को पब्लिसिटी मिली उसका फायदा फिल्म कबीर सिंह को उतना ही मिला। ऐसे में पहले वीक में फिल्म कबीर सिंह ने कमाए थे- 134.42 करोड़ रुपए। 2nd वीक में फिल्म ने कमाए थे-78.78 करोड़ रुपए। तीसरे वीक में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जुटाए 36.40 करोड़ रुपए। तो वहीं चौथे वीक में फिल्म ने कमाए 16.66 करोड़ रुपए। फिल्म की टोटल कमाई हुई है- 266.26 करोड़ रुपए।
#KabirSingh biz at a glance…
Week 1: ₹ 134.42 cr
Week 2: ₹ 78.78 cr
Week 3: ₹ 36.40 cr
Week 4: ₹ 16.66 cr
Total: ₹ 266.26 cr
India biz.
ALL TIME BLOCKBUSTER.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 19, 2019
फिल्म ने 21 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ऐसे में फिल्म को रिलीज हुए 1 महीना पूरा होने वाला है।