Kabir Singh Box Office Collection Day 15: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ रिलीज वाले दिन से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 21 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। पहले और दूसरे वीक में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए शाहिद की फिल्म ने सलमान की फिल्म ‘भारत’ को पछाड़ दिया है। ‘कबीर सिंह’ इस साल की रिलीज हुई दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब फिल्म तेजी के साथ 250 करोड़ के क्लब की ओर बढ़ रही है। माना जा रहा है कि तीसरे वीक में फिल्म विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी’ के लाइफटाइम कलेक्शन (245 करोड़) को मात दे सकती है। फिल्म ने 15 वें दिन 5 करोड़ 40 लाख रुपए का बिजनेस किया है।
दूसरे वीक से शुक्रवार (28 जून) 12 करोड़ 11 लाख, शनिवार (29 जून) 17 करोड़ 10 लाख, रविवार (30 जून) 17 करोड़ 84 लाख, सोमवार ( 1 जुलाई) 9 करोड़ 7 लाख रुपए, मंगलवार (2 जुलाई) 8 करोड़ 31 लाख रुपए का बिजनेस किया था। बुधवार (3 जुलाई) 7 करोड़ 53 लाख रुपए का कलेक्शन किया था। गुरुवार (4 जुलाई) 6 करोड़ 72 लाख रुपए की कमाई की है। फिल्म का ऐसे में कुल कलेक्शन 213 करोड़ 20 लाख रुपए हो गया है। 5 जुलाई के कलेक्शन को मिलाकर ‘कबीर सिंह’ का अबतक का कुल कलेक्शन 218 करोड़ 60 लाख रुपए हो गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म की वीकेंड का भरपूर फायदा मिलेगा और तीसरे वीक में फिल्म की धांसू कमाई जारी रहेगी।
कबीर सिंह पहले वीक में 134 करोड़ 42 लाख रुपए, दूसरे वीक में 78 करोड़ 78 लाख रुपए का बिजनेस करने में सफल रही थी। साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में टॉप पर ‘उरी’ और दूसरे नंबर पर ‘कबीर सिंह’ है। ‘कबीर सिंह’ की अभी कमाई जारी है। तीसरे नंबर पर सलमान की ‘भारत’, चौथे पर ‘केसरी’ और पांचवें पर ‘टोटल धमाल’ विराजमान है।