Kabir Singh Box Office Collection Day 13: शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ टिकी हुई है। फिल्म ने रिलीज के दूसरे वीक में 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है। अब फैन्स की निगाहें फिल्म के 250 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर टिकी हैं। शाहिद कपूर के करियर की सोलो हिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ इस साल की तेजी के साथ 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली फिल्मों में से एक है। ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि अब ‘कबीर सिंह’ ‘उरी’ के लाइफटाइम कलेक्शन (245 करोड़) को भी पार कर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।
‘कबीर सिंह’ ने सोमवार (1 जुलाई) को 9 करोड़ 7 लाख रुपए, मंगलवार (2 जुलाई) को फिल्म ने 8 करोड़ 31 लाख रुपए की कमाई की। बुधवार ( 3 जुलाई) को फिल्म 7 करोड़ 53लाख रुपए की कमाई करने में सफल रही है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 206 करोड़ 48 लाख रुपए हो गया है। फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म की आने वाले तीसरे वीक में भी कमाई जारी रह सकती है।
#KabirSingh is 200 Not Out … Hits double century at the BO, but shows no signs of fatigue… [Week 2] Fri 12.21 cr, Sat 17.10 cr, Sun 17.84 cr, Mon 9.07 cr, Tue 8.31 cr, Wed 7.53 cr. Total: ₹ 206.48 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 4, 2019
#KabirSingh benchmarks…
Crossed ₹ 50 cr: Day 3
₹ 100 cr: Day 5
₹ 150 cr: Day 9
₹ 175 cr: Day 10
₹ 200 cr: Day 13
India biz.Days taken to reach ₹ 200 cr… 2019 releases…
#KabirSingh: Day 13
#Bharat: Day 14
#Uri: Day 28
India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 4, 2019
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज वाले दिन ही 20 करोड़ 21 लाख रुपए की धमाकेदार कमाई की थी। बुधवार (3 जुलाई) की कमाई को मिलाकर 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली ‘कबीर सिंह’ को वीकेंड का भरपूर फायदा मिल सकता है। दरअसल वीकेंड पर लोग मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों का रुख ज्यादा करते हैं। हालांकि वीकेंड के अलावा ‘कबीर सिंह’ ने वीक डेज में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है।