Kabir Singh Box Office Collection Day 10: शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ दूसरे वीक में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ टिकी हुई है। फिल्म ने 21 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने रिलीज के 9 दिनों के भीतर ही 150 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली थी। अब फैन्स की निगाहें ‘कबीर सिंह’ के 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने पर टिकी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कबीर सिंह ने दूसरे रविवार (30 जून) को 17 करोड़ 84 लाख रुपए की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 181 करोड़ 57 लाख रुपए हो गया है।

शाहिद की फिल्म ने 29 जून (शनिवार) को 17 करोड़ 10 लाख रुपए, 28 जून (शुक्रवार) को 12 करोड़ 21 लाख रुपए की कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट से लिखा- कबीर सिंह ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म आज की कमाई को मिलाकर 175 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। अब कबीर सिंह साल 2019 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने ‘केसरी’ और ‘टोटल धमाल’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है।

Live Blog

Highlights

    13:52 (IST)01 Jul 2019
    जानिए क्यों हिट है कबीर सिंह

    ट्रेड एनालिस्ट कोमल नेहता ने बताया कि आखिर क्यों शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह हिट है। देखें वीडियो-

    13:11 (IST)01 Jul 2019
    क्रया उरी और भारत को देगी मात कबीर सिंह?

    कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर दूसरे वीक में मजबूती के साथ टिकी हुई है। कहा जा रहा है कि कबीर सिंह ने उरी और भारत फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर सकती है। फिल्म का 10 दिनों में कुल कलेक्शन 181 करोड़ 57 लाख रुपए हो गया है।

    12:25 (IST)01 Jul 2019
    साउथ रीमेक का चला जादू

    ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल ने लिखा- आमिर खान ने साउथ रीमेक गजनी से 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मारी थी। सलमान खान ने साउथ रीमेक वांटेंड से कमबैक किया था। अब शाहिद कपूर ने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट साउथ रीमेक के जरिए दी है।

    11:53 (IST)01 Jul 2019
    फिल्म का जानिए हाल

    शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर कीर्तिमान रच रही है। जानिए फिल्म का हाल-

    11:22 (IST)01 Jul 2019
    शाहिद की फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल

    शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- शाहिद कपूर की एक्टिंग शानदार है। मैंने कबीर सिंह को तीन बार देका। सभी किरदारों ने बहुत बढ़िया परफॉर्म किया है।

    10:51 (IST)01 Jul 2019
    शाहिद की फिल्म को साउथ फैन्स का मिल रहा प्यार

    शाहिद कपूर की फिल्म को नार्थ के अलावा साउथ दर्शकों का भी प्यार मिल रहा है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा- जिस तरह से शाहिद ने परफॉर्म किया, काबिले तारीफ है। मैं कई मौकों पर रो पड़ा। मैं तेलुगू फैन हूं और मैंने कई बार अर्जुन रेड्डी देखी है लेकिन एक बार भी आंखों में आंसू नहीं आए। अब मैं शाहिद कपूर का बड़ा फैन हूं।

    10:27 (IST)01 Jul 2019
    200 करोड़ के क्लब में मारेगी एंट्री?


    रोहित जयसवाल ने लिखते हैं- कबीर सिंह का 30 जून तक का कुल टोटल 182 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म सोमवार तक 200 करोड़ की कमाई कर सकती है।

    09:52 (IST)01 Jul 2019
    'आग लगा रही फिल्म'

    ट्रेड एनालिस्ट रोहित जयसवाल लिखते हैं- मैं कबीर सिंह ने आज 17 करोड़ की कमाई का अनुमान लगा रहा हूं। हां मैं जानता हूं कि यह रविवार था लेकिन इस दिन ही इंग्लैंड और भारत का मैच भी था, इससे बड़ा कुछ भी नहीं है। मैं शनिवार की तुलना में न तो उछाल और न ही गिरावट की उम्मीद कर रहा हूं। फिल्म कबीर सिंह आग लगा रही है।

    09:26 (IST)01 Jul 2019
    क्या फिल्म की कमाई पर नहीं पड़ा कोई असर?

    फिल्म एक्जीबिटर अक्षय राठी ने लिखा- लाखों लोगों ने भारत और इंग्लैंड का मैच देखा, लेकिन ऐसा लगता है कि इससे फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। कबीर सिंह पूरे देश में शानदार तरीके से जौड़ रही है।

    09:17 (IST)01 Jul 2019
    दर्शकों का जोश High

    फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर और ट्रेड एनालिस्ट राज बसंल ने लिखा- भारत और इंग्लैंड के मैच के बावजूद भी शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की कबीर सिंह रविवार को 20 करोड़ के आसपास की कमाई करने में सफल रही है।