July 29 2019, Kundali Bhagya Preview: शो कुंडली भाग्य जी टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है जो टीआरपी की रेस में काफी तेज दौड़ रहा है। इस वक्त शो में काफी इंट्रस्टिंग मोड़ आ गया है क्योंकि शो में होने जा रही है प्रीता की शादी। प्रीता की शादी हो रही है पृथ्वी से। पृथ्वी एक चालबाज किस्म का व्यक्ति है जिसके इरादे गलत हैं। लेकिन अब प्रीता तो पृथ्वी की होने जा रही है। जबकि प्यार तो प्रीता करण से करती है।

बड़ी बात ये है कि करण को पृथ्वी की सच्चाई पता है। करण जानता है कि पृथ्वी कितना बुरा इंसान है। ऐसे में करण प्रीता और पृथ्वी की शादी नहीं होने देना चाहता। प्रीता के रोम रोम में तो करण बसा है फिर क्यों वह पृथ्वी से शादी करने जा रही है? दरअसल, प्रीता की मां अब चाहती है कि प्रीता पृथ्वी से शादी करले। क्योंकि लूथरा फैमिली ने प्रीता की बहुत बेइज्जती की है। सरला तो प्रीता की शादी में लूथरा परिवार को शामिल होने से भी मना कर आई है।

सरला को प्रीता और करण के बारे में कुछ भी नहीं पता। और तो और वह ये भी नहीं जानती कि पिछले दिनों उसका किडनैप और किसी ने नहीं बल्कि पृथ्वी ने ही कराया था। पृथ्वी के मन में खोट है फिर भी प्रीता उससे शादी करने जा रही है,अपनी मां की खुशी के लिए। साथ ही करण ने प्रीता को दुख भी तो बहुत दिए हैं, बेइज्जत किया है। ऐसे में अब प्रीता करण को दुख पहुंचा रही है।

अब आगे शो में क्या होगा? क्या प्रीता और पृथ्वी एक हो जाएंगे और बेचारा करण अकेला रह जाएगा? करण के हाथ जब प्रीता की शादी का कार्ड आता है तो करण उसमें आग लगा देता है जिसमें प्रीता के साथ पृथ्वी का नाम लिखा होता है। जब करण प्रीता और पृथ्वी का नाम साथ में नहीं देख पाया तो क्या वह उन्हें साथ मंडप में खड़ा देख पाएगा? शो में करण इस शादी को रोकने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जानने के लिए पढ़ते हें कुंडली भाग्य के अपडेट्स।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)