July 29 2019, Kumkum Bhagya Preview: ‘शो कुमकुम भाग्य’ दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं। इस शो को दर्शकों का बहुत प्यार मिलता रहा है। लंबे वक्त से चले आ रहे इस शो को इंट्रस्टिंग बनाने के लिए मेकर्स कहानी को कुछ न कुछ नया मोड़ देते रहते हैं। इस बार अभि और प्रज्ञा की जुदाई काफी लंबी हो गई है। ऐसे में दर्शक अब चाहते हैं कि जल्द से जल्द इन दोनों का मिलाप हो जाए। कहानी में ट्विस्ट पे ट्विस्ट आ रहे हैं। रिया और प्राची एक दूसरे से बहुत नफरत करती हैं। इन दोनों के लफड़े में कई बार अभि प्रज्ञा मिलते मिलते रह गए।

लेकिन शो में एक इंसान अभि प्रज्ञा को एक होते देखना चाहती है। वह है सरला। सरला प्रज्ञा को कई बार समझाती दिखी है कि वह मिस्टर मेहरा से मिले। लेकिन प्रज्ञा मिस्टर मेहरा से मिल ही नहीं पाती। तो वहीं सरला कई बार मिस्टर अभि मेहरा से भी यही कह चुकी है। मेहरा प्रज्ञा से मिलने भी आता है एक नहीं कई बार.. लेकिन असफल रहता है। अब अभि न सही अभि का रुमाल ही सही। अभि का रुमाल अब प्रज्ञा के पास रह गया है।

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कैसे अभि का रुमाल प्रज्ञा के पास पहुंचेगा। शो से एक प्रोमो सामने आया है जिसमें दिखाया जाता है कि प्रज्ञा रुमाल को ध्यान से देख रही है। सरला कहती है- किसी ने तुझे आंसू पोछने के लिए रुमाल दिया। ..और तूने अपने पास ही रख लिया। इस पर प्रज्ञा मुस्कुराते हुए जवाब देती है- शायद नह चाहता हो, कि ये रुमाल मेरे पास रहे। इसके बाद वह कहती है- ‘शायर ये बताने के लिए कि तुम जब भी आंसू बहाओगी तो मैं हमेशा तुम्हारे पास ही रहूंगा।’

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)