July 23 Kundali Bhagya preview Episode: जी टीवी का शो कुंडली भाग्य दर्शकों को पसंद आ रहा है। शो में प्रीता और करण के बीच की केमेस्ट्री लोगों के बीच पॉपुलर है। इन दिनों मेकर्स शो में ड्रामे का तड़का लगाने के लिए प्रीता-पृथ्वी की शादी का ट्रैक लेकर आए हैं। शो में चल रहे इस ट्विस्ट से दर्शकों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या प्रीता पृथ्वी संग शादी से करेगी इंकार? या फिर बंध जाएंगे दोनों शादी के बंधन में।

शो के लेटेस्ट एपिसोड में आपने देखा कि प्रीता महेश से मिलने के लिए आती है। प्रीता को लूथरा हाउस में देखकर लोगों के मन में अभी उम्मीद है कि करण-प्रीता फिर से एक साथ हो जाएंगे। प्रीता करण के सामने पृथ्वी संग शादी की बात बताती है। प्रीता करण की मां से कहती है कि अब पहले जैसी बात नहीं रही, दिलों में फासले आ गए हैं। लेकिन मेरे दिल में आप सबके लिए वही जगह है जो पहले थी। कल मेरी शादी है। प्रीता की शादी की बात सुनकर करण इमोशनल हो जाता है।

कुमकुम भाग्य के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रीता महेश से मिलने पर काफी इमोशनल हो जाएगी। आंखों में आंसू लिए प्रीता महेश से कहेगी कि उसके पिता नहीं थे लेकिन उन्होंने हमेशा उसके साथ बेटी जैसा ही बर्ताव किया है। करण प्रीता की बात सुनकर कहेगा कि यदि वह सच में महेश को अपना पिता मानती है तो वह पृथ्वी संग अपनी शादी तोड़ दे। करण की बात सुनकर प्रीता शॉक्ड हो जाती है। क्या प्रीता करण की बात मानकर तोड़ देगी पृथ्वी के साथ शादी? क्या पृथ्वी से शादी के बाद प्रीता और करण के रास्ते हमेशा के लिए हो जाएंगे अलग? जानने के लिए पढ़ते रहिए जनसत्ता.कॉम।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)