Kundali Bhagya: शो ‘कुंडली भाग्य’ इस वक्त काफी इंट्रस्टिंग मोड़ पर आ चुका है। इसी के साथ ही इस टीवी सीरियल की रेटिंग्स टीआरपी की रेस में सबसे आगे हैं। शो में शर्लिन की हकीकत का अंदाजा तो सभी को था लेकिन अब जाकर शर्लिन ने खुद अपने गुनाहों की गाथा का बखान कर डाला है। शो में शर्लिन ने अपने एक-एक पाप को कबूल कर लिया। ऐसे मे इस बारे में सुनकर लूथरा परिवार काफी चौंक गया है। हैरान लूथरा परिवार शर्लिन का ये रूप देख कर दंग हैं।

शुक्रवार को  शो में शर्लिन ने सभी को अपना असली चेहरा दिखाया। जैसे ही शर्लिन को अहसास होता है कि अब प्रीता घरवालों के सामने उसका भांडा फोड़ देगी, वैसे ही वह वहां से रफू चक्कर होने की कोशिश करने लगती है। तभी प्रीता वहां आती है और उसे रोकती है। प्रीता इस बीच उसे जब जोर का चांटा मारती है तो शर्लिन भड़क जाती है।

प्रीता को वह कुछ कहे इससे पहले दरवाजे पर पूरा लूथरा परिवार खड़ा होता है। अब शर्लिन उनके सामने कुछ कह नहीं पाती। लेकिन अब वह भागने की कोशिश करने लगती है। तभी करण उसे रोकने की कोशिश करता है। लेकिन वह अब सबको धक्का मारकर वहां से भागने लगती है।

इस बीच -जब शर्लिन पीछे की तरफ भागती है तो उसके हाथ में चाकू आ जाता है। इसे वह डिफेंस के तौर पर इस्तेमाल करती है और प्रीता को चाकू की नोक पर बंधक बना लेती है। अब एक बार फिर से प्रीता की जान को खतरा है। प्रीता की मां फिर रोने लगती है और करण भी हक्का बक्का रह जाता है। अब क्या शर्लिन के चंगुल से प्रीता को करण छुड़ा पाएगा? या अब प्रीता का अंत हो जाएगा? शो इस वक्त काफी इंट्रस्टिंग मोड़ पर है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)