अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म जॉली एलएलबी-2 ने 10 दिन में 95 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है और उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। पिछले एक हफ्ते से लगातार दर्शकों के दिलों में जगह बनाए हुए यह फिल्म इस शुक्रवार को 4.14 करोड़ की कमाई कर सकी लेकिन शनिवार को यह आंकड़ा बढ़ कर 6.35 करोड़ हो गया। रविवार को फिल्म ने इस हफ्ते की सर्वाधिक 7.24 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह फिल्म का कुल आंकड़ा 95.44 करोड़ हो गया है। फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई की बात करें तो इसने 13.20 करोड़ के आंकड़े के साथ शुक्रवार (10 फरवरी) को ओपनिंग की थी। शनिवार को फिल्म ने 17.31 करोड़ रुपए कमाए, रविवार को फिल्म ने अब तक की सबसे ज्यादा यानि 19.95 करोड़ की कमाई की। सोमवार को 7.26, मंगलवार को 9.02 करोड़, बुधवार को 5.89 करोड़ और गुरुवार को कुल 5.03 करोड़ रुपए कमाए। मालूम हो कि पहले हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 77.71 करोड़ रुपए रहा था।
फिल्म की बात करें तो पहली फिल्म में जगदीश त्यागी का किरदार अरशद वारसी ने निभाया था। पूरी फिल्म उनके कंधों पर थी। उनका जज सुंदरलाल त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) के साथ दिखाया गया फ्रेंडली हंसी मजाक अभी तक हम सभी की यादों में ताजा है। इस बार जब हम बदले हुए जगदीश मिश्रा उर्फ जॉली यानी अक्षय कुमार से मिले तो पहला सवाल मन में आया क्या सुभाष कपूर को अक्षय में एक नया वारिस दिखाई दिया? अक्षय जल्द ही सभी को अपने जॉली सेल्फ से मिलवाते हैं। यह एक ऐसा किरदार है जो चालाक तो है लेकिन कंन्फ्यूज भी है।
इस बार भी जज के नाम को त्रिपाठी ही रखा गया है। पहली फिल्म की बजाए इस फिल्म में सौरभ शुक्ला का किरदार थोड़ा अलग है। उनके कलीग माथुर (अन्नू कपूर) काम में जॉली के लिए और परेशानियां बढ़ाते हैं। हालांकि चीजें उस समय एकदम अलग टर्न ले लेती हैं जब जॉली कोर्ट में इकबाल कासिम (मानव कौल) के खिलाफ खड़ा हो जाता है। इसके बाद फिल्म पूरी तरह से बदल जाती है और भारतीय न्याय प्रक्रिया पर कमेंट्री की तरह नजर आती है। लेकिन जॉली के लिए यह केवल शुरुआत होती है। वो भ्रष्ट और ताकतवर लोगों के खिलाफ लड़ता है और जो उसे अनजानी जगहों और खतरनाक लोगों के बीच ले जाते हैं।
#JollyLLB2 is nearing ₹ 100 cr… Collected ₹ 17.73 cr in Wknd 2… [Week 2] Fri 4.14 cr, Sat 6.35 cr, Sun 7.24 cr. Total: ₹ 95.44 cr.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 20, 2017
#JollyLLB2 shows 53.38% growth on Sat… Expect a much better Sun… [Week 2] Fri 4.14 cr, Sat 6.35 cr. Total: ₹ 88.20 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 19, 2017
