बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम आज अपना 46 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। जॉन अब्राहम एक्टर बनने से पहले एक सुपर मॉडल भी थे। मॉडलिंग में खुद को स्थापित करने के बाद जॉन ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘जिस्म’ से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। जॉन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रह चुके हैं। जॉन और बिपाशा का रिलेशनशिप दुनिया से छिपा नहीं है। नौ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद जॉन और बिपाशा अचानक रिश्ते से अलग हो गए थे। आज भी कई लोगों के जहन में यह सवाल उठता है कि आखिर कपल के ब्रेकअप के पीछे का कारण क्या रहा था? आपको जानकर हैरानी होगी कि एक गलत ट्वीट के कारण जॉन और बिपाशा का ब्रेकअप हो गया था।

दरअसल साल 2014 में जॉन अब्राहम ने एक ट्वीट किया था। जॉन अब्राहम ने नए साल के मौके पर अपने फैन्स को बधाई देते हुए लिखा था- इस साल आपकी जिंदगी में भी प्यार और ढ़ेर सारी खुशियां आएं। लव जॉन और प्रिया अब्राहम। कहा जाता है कि जॉन ने यह ट्वीट गलती से किया था। ट्वीट के जरिए जॉन की एनआरआई गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचाल का नाम सार्वजनिक हो गया था। जॉन के इसी ट्वीट से बिपाशा को पता चला कि जॉन प्रिया को डेट कर रहे हैं। इसके बाद जॉन और बिपाशा हमेशा के लिए अलग हो गए थे।

बिपाशा ने भी उस दौरान दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ”मुझे इस बात पर यकीन करने के लिए कई महीनों का समय लगा था कि मेरा और जॉन का रिश्ता खत्म हो गया है।” बिपाशा ने आगे कहा था, ”जॉन अब्राहम से अपने रिलेशन के लिए मैंने लोगों से मिलना-जुलना तक छोड़ दिया था। मैं सिर्फ उसे अपना समय देती थी। यहां तक कि मैं फिल्में भी नहीं करती थी। मुझे इस सदमे से बाहर आने में कई महीनों का समय लग गया था।” बताया जाता है कि जॉन और प्रिया की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। बिपाशा के अनुसार, उन्हें जॉन और प्रिया के रिश्ते की भनक तक नहीं लगी। जॉन अब्राहम साल 2014 में प्रिया के संग शादी के बंधन में बंधे थे।

गुनगुनी धूप, बिकिनी और स्विमिंग पूल, पति करन संग ऐसे छुट्टियां मना रहीं बिपाशा बसु