Bigg Boss OTT: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2 का अच्छा खासा बज़ बना हुआ है। शो में हर रोज कुछ नया देखने को मिल रहा है। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगाई है। इस दौरान वो जद हदीद पर जमकर बरसे।

वहीं आलिया सिद्दीकी के बाद आकांक्षा पुरी को भी घर से बेघर कर दिया गया है। आकांक्षा के एविक्ट होने के बाद घर में ओपन नॉमिनेशन टास्क हुए। रिजेक्टेड का ठप्पा लोगों ने एक-दूसरे पर लगाया। मगर कैप्टन होने के नाते फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान सुरक्षित रह गए। इसी बीच बिग बॉस ने घरवालों को एक और टास्क दिया। जिसमें जिया शंकर घर की कप्तान बन गईं और पूजा भट्ट नॉमिनेट हो गईं।

अभिषेक मल्हान के हाथ से छिनी सत्ता

सोमवार की सुबह से घर में कुछ एक्टिविटी नहीं हो रही थी। जिससे कुछ घरवाले सोते हुए पाए गए। इसमें कप्तान अभिषेक मल्हान भी शामिल थे। फिर बिग बॉस के घर में सत्ता बदल टास्क हुआ। जो सदस्य पहले बजर बजाता, वो किसी एक को कप्तानी की रेस से बाहर कर देता। हालांकि इसमें जद हदीद संचालक थे क्योंकि वह सलमान खान द्वारा नॉमिनेटेड थे। नियम के मुताबिक, जिस आखिरी सदस्य का पुतला पूल में नहीं फेंका जाएगा, वो नया लीडर बन जाएगा।

जिया शंकर बनी घर की नई कप्तान

अभिषेक ने चार बजर दबाए। उन्होंने कैप्टेंसी की रेस से बेबिका ध्रुवे, अविनाश सचदेव, फलक नाज और सायरस को आउट किया। वहीं, तीन बजर अविनाश ने दबाए और उन्होंने मनीषा रानी, पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान को इस रेस से बाहर कर दिया। बिग बॉस द्वारा दिए गए इस खेल में जिया शंकर आखिर तक टिकी रहती हैं और घर की नई कैप्टन बन जाती हैं।

कैप्टन के बनने के बाद उन्हें अधिकार दिया जाता है कि वो एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेशन से बचा कर किसी को नॉमिनेट कर सकती हैं। ऐसे में जिया खुद को सेव करके पूजा भट्ट को नॉमिनेट कर दिया है। जिया से पूछा गया कि वो किसे अपनी जगह नॉमिनेट करना चाहती हैं तो उन्होंने पूजा भट्ट को किया और कहा कि वो स्ट्रॉन्ग कंटेंडर हैं।