डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ (Jhalak Dikhhla Jaa 11) इन दिनों काफी चर्चा में है। कोई ना कोई बतौर गेस्ट आता रहता है और खुद से जुड़ी दिलचस्प किस्से और कहानियां शेयर करते हैं। ऐसे में हाल ही के एपिसोड में फिल्ममेकर बोनी कपूर शो में बतौर गेस्ट पहुंचे। इस दौरान वो मलाइका अरोड़ा भी शो में मौजूद रहीं। वो इस शो को जज कर रही हैं। इन सबके बीच बोनी कपूर को इमोशनल देखा गया। वो रोते नजर आए। उन्हें बेटे अर्जुन कपूर की ओर से स्पेशल मैसेज दिया गया, जिससे सुनने के बाद वो रो पड़े और मलाइका देखती रह गईं। शो की होस्ट गौहर खान की भी आंखों से आंसू छलक गए।

टीवी रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो सोनी टीवी के इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है। इसमें बोनी कपूर पहुंचे और वो पहली बार मलाइका अरोड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखे। प्रोमो में देख सकते हैं कि ‘झलक दिखला जा 11’ की टीम की ओर से बोनी को सरप्राइज दिया जाता है। उन्हें अर्जुन कपूर का स्पेशल मैसेज दिया गया। शो के होस्ट ऋत्विक धनजानी और गोहर खान बोनी कपूर से कहते हैं कि आपके लिए सरप्राइज है और फिर अर्जुन कपूर का एक वीडियो दिखाया जाता है, जिसे देख फिल्म मेकर बोनी कपूर रो देते हैं।

अर्जुन कपूर ने पापा के लिए कही ये बात

वीडियो में अर्जुन कपूर को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘आशा करता हूं कि आप इस शो को इन्जॉय कर रहे होंगे। आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता हो। एक सेल्फलेस इंसान हो। मेरा मानना है कि उनके इमोशन्स खुद से ज्यादा बाकियों के लिए होते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपकी इज्जत करता हूं।’ अर्जुन की ये सारी बातें सुनकर बोनी कपूर की आंखें भर आती हैं। वो रोने लगते हैं। स्टेज पर शो को होस्ट कर रहीं गौहर खान की भी आंखे नम हो जाती हैं।

ऐसा था मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन

वहीं, मलाइका अरोड़ा के रिएक्शन्स की बात की जाए तो वो पहली बार बोनी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आई हैं। अर्जुन कपूर के मैसेज के बाद मलाइका स्माइल करते हुए उन्गें देखती रहीं। इसके साथ ही फराह फिल्ममेकर को रोते देख गले लगाती नजर आईं और कहती हैं कि बोनी के बच्चे उन्हें बहुत प्यार करते हैं।

मालूम हो कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की लव लाइफ चर्चा में रहती है और उन्हें अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। फिर चाहे वो कोई इवेंट हो या फिर लंच-डिनर डेट ही क्यों ना हो। इनके बीच शानदार बॉन्ड देखने के लिए मिलता है। कपल अपनी शादी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहता है।