Beyhadh 2, Jennifer Winget: ‘माया’ एक बार फिर से सोनी टेलीविजन पर शो बेहद 2 से वापसी कर रही है। माया का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की वापसी से फैंस बेहद खुश हैं। जेनीफर को माया के रोल में फैंस ने खूब पसंद किया था। LSD प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया गया ये थ्रिलर ड्रामा 2 दिसंबर रात 9 बजे से सोमवार से शुक्रवार तक देखा जा सकेगा। शो सोनी टेलीविजन एंटरटेनमेंट पर आएगा।
पहले सीजन में माया अर्जुन और उसको पाने के लिए सारी हदें पार पार कर उसे बेहद प्यार कर रही थी। इस बार माया मिस्ट्री से भरी दिखाई देगी। शो में माया जयसिंह एक ऑर्थर है। उसकी पहली लिखी किताब साल की बेस्ट सेल बन जाती है। इससे पहले किसी ने भी उसका चेहरा नहीं देखा होता। सोशल मीडिया पर भी उसकी कोई पहचान नहीं होती। कहानी में शुरुआत में माया बहुत मासूम नजर आएगी। लेकिन अचानक उसका रूप बदलता दिखेगा जैसे जैसे शो आगे बढ़ेगा। कोई उसके आगे न आए, उसको रोके नहीं इसके लिए माया सारी हदें पार करती दिखेगी।
इस शो में इस बार आशीष चौधरी (Ashish Chowdhry) भी नजर आएंगे। आशीष शो बेहद 2 में Mrityunjay Roy (मृत्युंजय रॉय) यानी MJ का किरदार निभाते दिखेंगे। शो में एमजी की आइडियॉलोजी है कि ‘पैसे से सब कुछ खरीदा जा सकता है।’ उसे लगता है कि वह पैसे की बदौलत किसी पर भी अपना राज जमा सकता है और दबा सकता है।
https://www.youtube.com/watch?v=ttKOJliykgk
बस वह भगवान से डरता है। वह अपनी लाइफ में सिर्फ दो लोगों से प्यार करता है रुद्र (Shivin) और ऋषि (Rajat Verma)। ये दोनों एमजे के बेटे हैं। रुद्र बहुत अट्रैक्टिव और चार्मिंग है, जिसे प्यार की राह में काफी कुछ देखना पड़ा। वहीं ऋषि बहुत हैप्पी और लकी किस्म का इंसान है।
अब शो में माया इन दोनों भाइयों को अपना शिकार बनाएगी और अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करेगी। रुद्र जो कि प्यार पर विश्वास ही नहीं करता वह भी माया के प्यार में गिर पड़ेगा। माया शो में उसके लिए एक चैलेंज बन जाएगी जिसे वह पाना ही चाहता है। लेकिन माआ ऋषि के लिए एक मासूम बड़ी उम्र की महिला है। वह माया को बहुत पसंद करता है। माया का अगला कदम इस दोनों भाइयों को खत्म करना है।
माया क्यों इन दोनों को बर्बाद कर खत्म कर देना चाहती है? आखिर माया के साथ ऐसा क्या हुआ जिससे की उसके मन में इन दोनों को खत्म करने की आग लगी है? अपने बदले को पूरा करने के लिए किस हद तक जाएगी माया? जानने के लिए शो देखना बहुत जरूरी है।