शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ जब रिलीज हुई तो फिल्म को काफी आचोलना झेलनी पड़ी थी, फिल्म भले ही सुपरहिट हुई हो लेकिन इसके रिलीज होने पर एक नई बहस शुरू हो गई थी। कबीर सिंह को टॉक्सिक कहा गया, क्योंकि वो अपनी गर्लफ्रेंड पर हाथ उठाता है, तेज आवाज में उससे बात करता है। अब इस फिल्म पर जया किशोरी ने अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि सिर्फ कबीर सिंह ही नहीं बल्कि प्रीति भी टॉक्सिक थी। जया किशोरी का कहना है कि प्रीति और कबीर दोनों ही टॉक्सिक और दोनों ही गलत थे। उन्होंने कहा कि लड़की कौन सी ठीक थी।

जया किशोरी ने फिल्मीज्ञान के साथ लेटेस्ट पॉडकास्ट में इसका जिक्र करते हुए कहा, ”प्रीति ने हाथ नहीं उठाया? ये नहीं दिखा किसी को? मैंने आपको बताया ना सिचुएशन, दोनों ही टॉक्सिक थे, लड़की कौन सी ठीक थी। आप एक एजुकेटेड लड़की हो, आप वहां पर मेडिकल पढ़ने आए हो। आप किसी छोटे से गांव से अनएजुकेटेड तो थे नहीं, जो डरा सहमा रहे। उसे कुछ पता ना हो, कि कोई लड़का आए उसे डोमिनेट करके चला गया। अरे तुम पढ़ाई करने आए हो इतनी बड़ी डिग्री लेने आए हो और तुम इतने शर्मीले हो, कि कोई कुछ भी बोल रहा, हाथ पकड़कर ले जा रहा, चली गई। वो भी तो पागल है। उसने भी हाथ उठाया उसने भी गलत बातें की। ये किसी को क्यों नहीं दिख रहा? यही क्यों दिख रहा कि लड़के ने गलत हरकतें की, उसने भी गलत हरकतें की उसने भी हाथ उठाया।”

कबीर सिंह के किरदार को बताया गया था और फिल्म पर Toxic Masculinity दिखाने का आरोप लगा। फिल्म में कबीर सिंह का कैरेक्टर गुस्सैल, ओवरपॉसेसिव और कंट्रोलिंग है। वो अपनी गर्लफ्रेंड को कंट्रोल करता है, थप्पड़ भी मारता है, उसके बावजूद उसका किरदार हीरो है। लोगों को लगा कि जिस किरदार को थेरेपी की जरूरत है उसे रोमैंटिसाइज किया गया है। लोगों ने ये भी आरोप लगाए कि इस तरह की फिल्म देखकर यंग लड़के कबीर सिंह के बिहैवियर को कूल समझेंगे जो चिंता का विषय है।

‘अब मैं ऊपर जा रहा हूं’, हार्ट अटैक की कर रहे थे एक्टिंग, सच में हो गया निधन, ‘मेरे पिया गए रंगून’ फेम एक्टर की दर्दनाक मौत

क्यों हिट हुई फिल्म कबीर सिंह?

लोगों को फिल्म की इमोशनल स्टोरीलाइन और इंटेंस लव एंगल पसंद आया। लोगों को एल्फा मेल किरदार पसंद आया और फिल्म के गाने और म्यूजिक भी सुपरहिट थे। बेख्याली, तुझे कितना चाहने लगे जैसे गाने हिट हुए।

संदीप रेड्डी वांगा ने कबीर सिंह से पहले बनाई थी अर्जुन रेड्डी

कबीर सिंह का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। इस फिल्म को पहले संदीप रेड्डी वांगा ने साल 2017 में तेलुगु में अर्जुन रेड्डी नाम से बनाया गया था, जिसमें विजय देवरकोंडा लीड रोल में थे। वो फिल्म भी सुपरहिट थी।

‘एयरपोर्ट पर 2 सुपरहीरो खड़े हैं’ जब शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना को देखकर ऋतिक रोशन पहुंच गए उनके पास

कबीर सिंह के बाद एनिमल ने शुरू की नई बहस

कबीर सिंह के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने रणबीर कपूर के साथ एनिमल बनाई, जिसमें रणबीर का किरदार रणविजय सिंह कबीर सिंह के किरदार से भी ज्यादा टॉक्सिक था। इस फिल्म पर भी टॉक्सिक मर्दानगी, महिलाओं के प्रति हिंसा और अपमान के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था।

यहां देखें जाट का मूवी रिव्यू