बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन अपने अभिनय के साथ-साथ अपने स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। इन दिनों वह अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के डकास्ट शो ‘व्हाट द हेल नव्या’ के कारण सुर्खियों में हैं। पॉडकास्ट में जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता और नातिन नव्या के साथ नजर आती हैं। अब हालिया एपिसोड में एक्ट्रेस ने महिलाओं के वेस्टर्न कपड़े पहनने पर अपना मत व्यक्त किए हैं। जया बच्चन ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि हमारे अपने भारतीय कपड़ों की जगह वेस्टर्न कपड़ों को क्यों वेल्यू दी जा रही है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं ही महिलाओं की सबसे बड़ी दुश्मन हैं।
हमने भारतीयता तभी खत्म कर दी जब औरतों ने पैंट पहनी
जया बच्चन ने नव्या के पॉडकास्ट शो में जया बच्चन ने कहा कि ‘मुझे लगता है हमने शायद ऐसा एक्सेप्ट कर लिया है कि विदेशी कपड़े महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार देते हैं जबकि मैं चाहती हूं कि महिला महिलाशक्ति का प्रदर्शन करें। मैं यह नहीं कहती कि जाओ साड़ी पहनों लेकिन वेस्टर्न में भी औरतें अच्छे कपड़े पहनती थीं। यह सब काफी बाद में बदल गया जब उन्होंने पैंट पहनना शुरू किया।’
श्वेता बच्चन ने कही यह बात
इसपर श्वेता बच्चन कहती हैं कि ‘पैंट पहनने से महिलाओं को आने-जाने में सुविधा होती हैं और कामकाज करने में भी आसानी रहती है। हम सरलता से कहीं भी आ जा सकती हैं। बहुत सारी महिलाएं आज सिर्फ घर पर ही नहीं हैं, वे बाहर जा रही हैं। उन्हें काम होता है। यह बहुत ही सरल होता है कि आप पैंट और टी-शर्ट पहन लें बजाय इसके की आप साड़ी का पल्लू ठीक करती रहे।’
महिलाएं ही महिलाओं की दुश्मन हैं
जया बच्चन ने आगे कहा कि ‘पढ़ी-लिखी महिलाओं में दोहरे मापदंड होते हैं, जो बहुत दुखद है। मैं कभी-कभी कहना चाहता हूं लेकिन कहने में अच्छा नहीं लगता, पर सच यही है कि महिलाएं खुद की दुश्मन होती हैं। महिलाओं को अन्य महिलाओं के प्रति व्यवहार अच्छा होना चाहिए और अन्य एक दूसरे का समर्थन करना चाहिए। नरक में उन महिलाओं के लिए एक विशेष स्थान है जो अन्य महिलाओं की मदद नहीं करती हैं।’