बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने लेखक और गीतकार जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। साथ ही सामाजिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। कई बार इसके लिए उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से हेडलाइन्स में आ जाते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से वो सुर्खियों में हैं। लेकिन, इस बार वजह कुछ और है। उनकी कोई पोस्ट नहीं बल्कि उनका एक्स अकाउंट है। जावेद ने जानकारी दी है कि उनके एक्स अकाउंट को हैक कर लिया गया था। राइटर के अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई थी, जो ओलंपिक से जुड़ी थी। उन्होंने बताया जबकि उन्होंने उसे पोस्ट नहीं की थी।

जावेद अख्तर ने 28 जुलाई की शाम को अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की और फैंस को जानकारी दी कि उनके अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की गई थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में ये भी बताया कि पेरिस में चल रहे ओलंपिक 2024 में भारतीय टीम के बारे में उनके अकाउंट से पोस्ट शेयर की गई है, जिसे उन्होंने नहीं पोस्ट किया बल्कि हैकर्स ने शेयर किया था। उन्होंने बताया कि बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया है।

जावेद अख्तर ने पोस्ट में क्या लिखा?

जावेद अख्तर ने पोस्ट में लिखा कि उनके एक्स अकाउं को हैक कर लिया गया। उनके अकाउंट से ओलंपिक के लिए भारतीय टीम के बारे में एक पोस्ट किया गया। इसे उन्होंने पूरी तरह से नुकसान पहुंचाने वाला बताया है। उन्होंने बताया कि ये पोस्ट उनकी ओर से नहीं की गई है। जावेद ने इसे लेकर एक्स से संबंधित आधिकारियों से शिकायत कर दी है। अब जावेद की इस पोस्ट ने लोगों को परेशान कर दिया है और लोगों ने उन्हें तुरंत अपना पासवर्ड बदलने की सलाह दी है।

आपको बता दें कि जावेद अख्तर पिछले कुछ दिनों से अपने इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उन्होंने तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखी है। राइटर ने इस बातचीत में पर्सनल और प्रोफेशनल विषयों पर रिएक्शन दिया है। साथ ही कई खुलासे किए। इन सब चर्चाओं के बीच उनका एक्स अकाउंट हैक कर लिया गया।