Javed Akhtar, Kangana Ranaut: कंगना रनौत नेपोटिज्म पर हमेशा से खुलकर बोलती नजर आती रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना ने नाम लेकर कई सेलेब्स पर नेपोटिज्म फैलाने का आरोप लगाया है। इस बीच जावेद अख्तर भी अब मैदान में उतर गए हैं। बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर जावेद अख्तर ने एक न्यूज चैनल पर अपनी बात रखी है।
शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें जावेद अख्तर के अलावा उनकी बेटी जोया अख्तर और फरहान खान भी दिखाई दे रहे हैं। कंगना के नेपोटिज्म बयानों पर जावेद अख्तर ने फैमिली के साथ मिल कर जवाब दिया जिसमें जोया अख्तर ने एक उदाहरण दिया था। कंगना टीम ने जोया के उसी उदाहरण का करारा जवाब दिया।
कंगना ने जावेद के शो का प्रोमो ट्वीट किया और कैप्शन में लिखा- ”डियर अख्तर फैमिली, अमरदीप रनौत की बेटी कंगना रनौत जो कि मनाली की रहने वाली हैं, क्या उन्होंने कभी आपसे काम के लिए फेवर मांगा। आपके पास जो भी है वह अपने बच्चों को दे दीजिए। आपने सुना होगा जियो औऱ जीने दो। आप किसी औऱ की बेटी को क्यों धमका रहे हैं। अपनी बेटी को तो इतना प्यार करते हैं, तो क्यों दूसरे की बेटी को घर बुला कर धमकी दी थी आपन?”
बता दें, शो के प्रोमो में जावेद अख्तर कहते नजर आते हैं कि मेरे पास पैसा है, अगर मैं वह पैसा अपने बच्चे पर खर्च कर रहा हूं, तो क्या वह नेपोटिज्म है? फिर तो हर इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है।’ जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर कहते हैं- ‘अगर आप टैलेंटेड हैं, तो वह टैलेंट अपना रास्ता खुद बना लेगा।’ तो वहीं जोया अख्तर कहती सुनी जाती हैं – ‘अगर मैं एक बार्बर हूं, और मेरी बार्बर शॉप है, तो क्या मैं उस शॉप को अपने बेटे को दूंगी या फिर शहर के बेस्ट बार्बर को मैं अपनी दुकान सौंपूंगी? ये बॉटम लाइन है।’
नगमा ने साधा कंगना पर निशाना: बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा ने कंगना से जुड़ा एक ग्राफिक्स शेयर किया जिसमें कहा गया है कि कंगना का करियर खुद नोपोटिज्म पर टिका है। नगमा के इस ग्राफ्किस में कंगना कहीं आदित्य पंचोली, कहीं महेश भट्ट, कहीं इमरान हाशमी तो कहीं ऋतिक रोशन के साथ दिखाई दे रही हैं। फोटो शेयर करते हुए नगमा ने कैप्शन में लिखा है- ‘#Kangnas Nepotism.’