Janmashtami Bhojpuri Bhajan: साल 2020 में जन्माष्टमी का त्यौहार 12 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। कृष्ण के जन्म दिवस को हर साल बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग नाचते हैं, गाते हैं अपने कन्हैया के आगमन का इंतजार करते हैं। उत्साह से भरे इस पर्व की देशभर में तैयारियां पहले से ही शुरु हो जाती हैं। वहीं इस खास मौके पर जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में सभी को तलाश रहती है कृष्ण के सुपहिट गानों की। ऐसे में हम आपके लिए लाएं हैं भोजपुरी के कुछ बेहतरीन कृष्ण भजन। ये भजन जन्माष्टमी के उत्सव को दोगुना कर देंगे।

‘ले गइल बा जान कन्हैया बंशी बजाके’: कृष्ण के भोजपुरी भजनों में मशहूर भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह के गीत खूब सुने जा रहे हैं। गीत के बोल हैं ‘ले गइल बा जान कन्हैया बंशी बजाके’। आप भी सुनिएः

कान्हा ले लिहले अवतारः जन्माष्टमी स्पेशल भोजपुरी गाना ‘कान्हा ले लिहले अवतार’ का वीडियो यूट्यूब पर जारी होने के बाद दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। गाने को अविनाश सिंह रिशु ने गाया है। गाने को म्यूजिक सतेन्द्र मौर्या ने लिखे हैं।

मुरली के धून सुना के: साल 2019 में वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज खेसारी के इस गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया। इस गीत के बोल हैं- मुरली के धुन पे।

जाओ वृन्दावन ऐ उधोः पवन सिंह भोजपुरी के सुरीले सिंगर माने जाते हैं। पवन सिंह का दिल छू लेने वाल यह कृष्ण भजन साल 2018 में वेव म्यूजिक के यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। गीत के बोल हैं- जाओ वृन्दावन ऐ उधो।

कान्हा दरदियो ना जानेः भोजपुरी के सम्मानित सिंगर भरत शर्मा व्यास के गीत घर-परिवार में काफी सुना जाता है। भरत शर्मा ने भोजपुरी में कान्हा के उपर कई सोहर गाए हैं। कृष्ण के कई गीतों में उनके आवाज की मिठास को महसूस कर सकते हैं। सुनिए इन गीतों को-