Krishna Janmashtami Bhajan 2025: जन्माष्टमी आने वाली है और हर तरफ कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी चल रही है। बाजार बाल कृष्ण के झूलों, पोशाकों और बांसुरी से सजी है।
इस मौके पर देशभर के कृष्ण मंदिर सजाए जा रहे हैं, जगह-जगह झांकियों और मटकीफोड़ प्रतियोगिता की तैयारियां चल रही हैं। इस मौके पर श्रीकृष्ण भजन भी खूब सुने जा रहे हैं।
भजन की बात आती है तो भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री इसमें काफी आगे है। कई भोजपुरी कृष्ण भजन यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे में समर सिंह का लेटेस्ट भोजपुरी श्रीकृष्ण भजन भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
लखनऊ की इंफ्लुएंसर की कार एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत, जानें क्यों फेमस थीं 22 साल की असफिया खान?
3 दिन पहले SS Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए समर सिंह के इस कृष्ण भजन को अब तक 23 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लगातार ये आंकड़े बढ़ रहे हैं।
‘जेकरे अचरा में जन्मे कन्हैया’ गाने को समर सिंह ने गाया है और वो इस गाने में एक्टिंग करते भी दिख रहे हैं। गाने के बोल आलोक यादव ने लिखा है। वहीं गाने का म्यूजिक अभिराम पांडे ने दिया है।
इस भजन में गांव की गलियों, मंदिरों और भक्तों की भक्ति नजर आ रही है। गाना आपको कृष्णमय कर देगा। जन्माष्टमी से ठीक पहले रिलीज होने के कारण यह भजन भक्तों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
कब है जन्माष्टमी?
जन्माष्टमी का पर्व रक्षा बंधन के 8वें दिन मनाया जाता है। इस बार जन्माष्टमी का पर्व शनिवार, 16 अगस्त को मनाया जा रहा है।