Janmashtami 2025: जन्माष्टमी 2025 का पावन पर्व नजदीक है और पूरे देश में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंदिरों में राधा-कृष्ण की झांकियां सजाई जा रही हैं, जगह-जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। लोग इस मौके पर अपने बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाते भी हैं। वहीं भक्ति गीत भी खूब सुने और देखे जाते हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी श्रीकृष्ण भक्ति पर कई लोकप्रिय गाने बनाए गए हैं।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का जन्माष्टमी स्पेशल गीत ‘राधा है मेरी जान’ एक बार फिर सुर्खियों में है। यह भजन भले ही पांच साल पहले रिलीज हुआ हो, लेकिन आज भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। जन्माष्टमी के अवसर पर यह गाना एक बार फिर से वायरल हो रहा है और यूट्यूब पर इसके व्यूज़ लगातार बढ़ रहे हैं।
यह गीत Wave Music Bhakti नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से अब तक इसे 10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने के कैप्शन में लिखा है- “इस जन्माष्टमी पवन सिंह का यही कृष्ण भजन बजेगा – ‘राधा है मेरी जान’।”
गाने की खास बात यह है कि इसमें राधा-कृष्ण के मधुर प्रेम दर्शाया गया है। गाने को पवन सिंह ने आवाज़ दी है, जबकि गीत के बोल लिखे हैं अनुपम पांडे ने। गाने का संगीत विनय विनायक ने दिया है। यह गाना ‘जहां तू किसका दीवाना’ एल्बम के तहत रिलीज हुआ था।
भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का नाम सिर्फ भोजपुरी फिल्मों ही नहीं बल्कि भक्ति गीतों में भी काफी लोकप्रिय है। सावन के अलावा कृष्ण जन्माष्टमी पर भी पवन सिंह के गाने सुने जाते हैं।
Sawan 2025: ‘बोलत रहा बम बम’, 7 मिलियन के पार नीलकमल सिंह का भोजपुरी सॉन्ग, सावन में उड़ा दिया गर्दा
कब है कृष्ण जन्माष्टमी?
जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025, शनिवार को देशभर में मनाया जाएगा।