Janmashtami 2025: जन्माष्टमी का पर्व नजदीक है और पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम मची हुई है। देशभर के कृष्ण मंदिरों को सजाया जा रहा है और भक्त राधा-कृष्ण की भक्ति में लीन हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर भी राधा-कृष्ण से जुड़े रील्स और वीडियो की भरमार होती है। कृष्ण भक्ति के गाने हर साल की तरह इस बार भी खूब वायरल हो रहे हैं।
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी इस अवसर पर कई भजन और गाने रिलीज होते हैं। इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी कृष्ण भजन खूब वायरल हो रहा है।
खेसारी लाल यादव, प्रियंका सिंह और सिंघा सरकार की आवाज में गाया गया भजन ‘नंद किशोर बड़ा चितचोर’ इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘बोल राधा बोला’ का हिस्सा है। गाने में खेसारी लाल यादव कान्हा के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके साथ अभिनेत्री मेघा श्री और महिमा सिंह भी दिखाई दे रही हैं।
इस गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक छोटे बाबा बसही ने तैयार किया है। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे यूट्यूब पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।
जन्माष्टमी कब है?
इस साल जन्माष्टमी का पावन पर्व 16 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाते हैं। मंदिरों में झांकियां सजती हैं और भक्त भजन-कीर्तन करके श्रीकृष्ण का गुणगान करते हैं।
‘चार ननद की एक भौजाई’, काजल यादव की नई भोजपुरी फिल्म, यहां देखें एकदम फ्री
इस बार के जन्माष्टमी पर भोजपुरी भजन ‘नंद किशोर बड़ा चितचोर’ ने त्योहार की रौनक बढ़ा दी है। खेसारी लाल यादव के फैंस और भोजपुरी गानों के शौकीनों के लिए यह गीत एक खास तोहफा है।